
Patna, 18 अगस्त . शैक्षणिक क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है. दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने Tuesday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि आयोग बिहार शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालय अध्यापक के कुल 32,388 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति करेगा.
आयोग ने पोस्ट में लिखा, “विज्ञापन संख्या-14/2026 के तहत शिक्षा विभाग, बिहार के अंतर्गत विद्यालय अध्यापक के कुल 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु योग्य भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. ऑनलाइन आवेदन एवं शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होगी. शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026 तथा ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है.”
स्कूल टीचर के इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है. ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार विद्यालय अध्यापक बनने की इच्छा रखते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं.
वहीं, ऑनलाइन आवेदन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर तय है. कैंडिडेट्स ध्यान दें कि सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन फीस के भुगतान के बाद ही आपके आवेदन पत्र को स्वीकार किया जाएगा. आवेदकों को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित रिक्तियों के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है.
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद, संबंधित पोस्ट के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें. लास्ट में जमा किए गए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए निकालकर रख लें.
–
डीके/एबीएम
Skip to content