
पुणे, 11 अगस्त . Maharashtra के पालघर जिले के तलाशरी स्थित डाक बंगले में एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है. इस अपराध में युवती का बॉयफ्रेंड भी शक के घेरे में है.
तलाशरी Police थाने में दर्ज First Information Report के मुताबिक, 9 अगस्त को 19 वर्षीय पीड़िता अपने बॉयफ्रेंड के साथ उमर गांव बीच पर गई थी. वहां से लौटने के दौरान तलाशरी के नजदीक उनका दोपहिया वाहन स्लिप होकर गिर गया था. उसी समय तीन लोग एक बाइक पर आए और मदद करने के बजाय लड़की के बॉयफ्रेंड को धमकाकर उसे वहां से भगा दिया और फिर उन्होंने दो और लड़कों को फोन करके वहां बुलाया और नजदीक के सुनसान खाली पड़े डाक बंगले पर पीड़िता को ले गए और गैंगरेप किया.
पीड़िता की शिकायत पर तलाशरी Police ने First Information Report दर्ज की और जांच पड़ताल के बाद अब तक कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है जबकि बॉयफ्रेंड पर Police को शक है क्योंकि आरोपी और पीड़िता का बॉयफ्रेंड एक दूसरे के परिचित थे. ऐसे में घटना में उसकी भूमिका भी संदिग्ध है.
वहीं, बॉयफ्रेंड को जब आरोपियों ने डरा-धमकाकर वहां से भेज दिया, उसके बावजूद भी उसने Police को सूचित नहीं किया कि युवती को अगवाकर उसे आरोपी ले गए. इसलिए भी इस मामले में उसकी भूमिका संदिग्ध दिख रही है. फिलहाल Police ने चार आरोपियों की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, Police की ओर से इस घटना में बॉयफ्रेंड की भूमिका की जांच चल रही है. इसी के साथ फरार अन्य दो आरोपियों की खोजबीन और अग्रिम कार्रवाई जारी है.
–
डीके/पीएम
Skip to content