
अयोध्या, 2 अगस्त . अयोध्या के राजश्री दशरथ मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. यहां लैब टेक्नीशियन प्रथम वर्ष के छात्र सरफराज के पास से बम बनाने का लिखा हुआ फार्मूला मिलने के बाद से ही उससे पूछताछ की जा रही है. इस बीच सरफराज के मकान मालिक ने उससे जुड़ी जानकारी साझा की है.
जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर निवासी सरफराज मेडिकल कॉलेज में लैब टेक्नीशियन का छात्र है. वह दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज के पास ही एक किराए के मकान में रहता था. रात में ड्यूटी के दौरान उसके पास से बम बनाने का फार्मूला लिखा पेपर बरामद हुआ. इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तुरंत Police को सूचना दी.
युवक को हिरासत में ले लिया गया और पूछताछ शुरू हुई. एटीएस, खुफिया विभाग और वरिष्ठ अधिकारी Saturday से लगातार सरफराज से पूछताछ कर रहे हैं. Police ने सरफराज के किराए के कमरे को भी सील कर दिया है.
वहीं, जिस मकान में रहकर सरफराज पढ़ाई कर रहा था, उसके मकान मालिक ने बताया कि सरफराज बहुत सीधा था और किसी से मतलब नहीं रखता था. पढ़ाई के दौरान वह ज्यादातर समय कमरे में बंद रहता था. उसे आते-जाते समय ही देखा जाता था.
मकान मालिक का यह भी दावा है कि सरफराज के पास “जय श्री राम” लिखी हुई एक टी-शर्ट भी मिली है. उसने कई बार सरफराज को वह टी-शर्ट पहने हुए देखा था. फिलहाल Police सरफराज से गहन पूछताछ कर रही है कि उसके पास बम बनाने का फार्मूला कहां से आया और इसके पीछे उसकी मंशा क्या थी. मामले की जांच जारी है.
वहीं, जानकारी के अनुसार सरफराज के साथ ही दो अन्य लोगों को भी Police ने हिरासत में लिया है और उनसे भी पूछताछ की जा रही है. कहा जा रहा है कि ये तीनों Friday रात को ड्यूटी पर मौजूद थे.
–
एएमटी/पीएम
Skip to content