
समस्तीपुर, 31 मई . बिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में Police ने Sunday को एक महिला का शव उसके कमरे में पंखे से लटकता बरामद किया है. मृतक महिला आर्केस्ट्रा ग्रुप में काम करती थी.
Police के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान Jharkhand निवासी सूरज कुमार की पत्नी काजल कुमारी (25) के तौर पर हुई है. वह यहां दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के वार्ड-11 में एक किराए के मकान में अकेले रहती थी.
बताया जाता है कि वह यहां पर पिछले दो से तीन साल से रह रही थी. Sunday को सुबह जब काजल का दरवाजा बहुत देर तक नहीं खुला, तब आसपास के लोगों ने कमरे की खिड़की से अंदर झांक कर देखा. वह बेड पर पंखे से लटकी हुई थी. जिसके बाद आसपास के लोगों और Police को जानकारी दी गई. घटना की सूचना मिलने के बाद Police भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.
दलसिंहसराय के Police अधीक्षक विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है. शव को Police ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा.
उन्होंने कहा कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है. परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है. Police पूरे मामले की सभी कोणों से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है. हालांकि, Police प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है.
बताया गया कि मृतक महिला किसी एक विशेष आर्केस्ट्रा ग्रुप में काम नहीं करती थी, बल्कि किसी भी आर्केस्ट्रा उसे बुक कर ले जाता था. उसके बेड पर ही उसका मोबाइल मिला है जो बंद है.
–
एमएनपी/एसके
Skip to content