
कोयंबटूर, 14 जुलाई . वियतनाम में हुए नाव हादसे में जान गंवाने वाले छह तमिल नागरिकों में से तीन के शव कोयंबटूर एयरपोर्ट पहुंचाए गए. इसके बाद जिला प्रशासन की मौजूदगी में उन्हें एंबुलेंस के जरिए उनके गृह जिलों के लिए रवाना कर दिया गया.
इस हादसे में कुल छह तमिल नागरिकों की मौत हुई थी. पहले चरण में जिन तीन लोगों के शव वियतनाम से हवाई मार्ग से लाए गए, उनमें तिरुचिरापल्ली जिले के शेख अब्दुल्ला और बालाजी तथा अलगुराजन शामिल हैं. कोयंबटूर एयरपोर्ट पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की और फिर उनके शव परिजनों की मौजूदगी में एंबुलेंस से उनके पैतृक स्थानों के लिए भेज दिए गए.
प्रशासन के अनुसार दूसरे चरण में तीन और मृतकों के शव भी कोयंबटूर एयरपोर्ट पहुंचने वाले हैं. इनमें सेंथिलकुमार जयवेल (धर्मपुरी), मुरुग प्रभु अरुमुगम (डिंडीगुल) और श्रीधर सुंदरराजन (सेलम) शामिल हैं. इन शवों के दोपहर 2 बजे दूसरी उड़ान से पहुंचने की संभावना है.
एयरपोर्ट पर संबंधित जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों, राजस्व विभाग और Police ने आवश्यक व्यवस्थाएं कर रखी हैं. शवों के पहुंचने के बाद उन्हें संबंधित जिलों के अधिकारियों को सौंपा जाएगा और परिजनों की उपस्थिति में एंबुलेंस से उनके गृह नगरों तक पहुंचाया जाएगा.
आंध्र प्रदेश Government में मंत्री कोंडापल्ली श्रीनिवास ने भी इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने बताया कि दुर्घटना में कई भारतीय नागरिकों की मौत हुई है, जिनमें आंध्र प्रदेश के तीन लोग भी शामिल हैं. Chief Minister के निर्देश पर वह पीड़ित परिवारों से मिलने और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे.
मंत्री ने कहा, “वियतनाम में हमारे लोग छुट्टियां मनाने गए थे, जहां यह दुखद हादसा हुआ. हमने कई लोगों को खो दिया, जिनमें आंध्र प्रदेश के तीन नागरिक भी शामिल हैं. यह हमारे लिए बेहद पीड़ादायक समय है. राज्य Government पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.”
वियतनाम में हुए इस हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है. मृतकों के शवों के India लौटने के बाद उनके गृह जिलों में शोक की लहर है.
–
एएस
Skip to content