
New Delhi, 18 जुलाई . बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा (केपी) दोनों में अगले कुछ दिनों में हिंसा में तेज वृद्धि की आशंका जताई जा रही है. कई आतंकवादी संगठन उभरती सुरक्षा स्थिति के जवाब में बड़े कदम उठाने की सोच रहे हैं.
सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, Pakistanी सेना ने बलूचिस्तान में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) और खैबर पख्तूनख्वा में तहरीक-ए-तालिबान Pakistan (टीटीपी) का मुकाबला करने के लिए को-ऑर्डिनेटेड अरेंजमेंट के तहत लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी), जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) और इस्लामिक स्टेट खोरासान प्रोविंस (आई ) को एक साथ लाया है.
अधिकारियों के अनुसार, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए), तहरीक-ए-तालिबान Pakistan (टीटीपी) और कई अन्य आतंकी संगठन भी Pakistan सेना द्वारा बनाए गए गठबंधन का मुकाबला करने के लिए साझा मोर्चा बनाने की दिशा में बढ़ रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि ऐसा गठजोड़ सेना के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है, लेकिन यह क्षेत्र में चल रही व्यापक रणनीति का हिस्सा है.
सूत्रों के मुताबिक, टीटीपी, उसका धड़ा हाफिज गुल बहादुर, बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) और बीएलए ने न केवल Pakistan के गठबंधन के खिलाफ, बल्कि क्षेत्र में चीन के हितों को भी निशाना बनाने के लिए साथ मिलकर लड़ने का फैसला किया है.
इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के एक अधिकारी ने बताया कि इस नए गठबंधन का उद्देश्य चीन-Pakistan आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) परियोजना पर नियंत्रण स्थापित करना है.
बलूच लोग सालों से इस प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे हैं, उनका कहना है कि इससे इलाके के लोगों को कोई फायदा नहीं होगा. उन्होंने Pakistanी Government पर बलूचिस्तान के रिसोर्स लूटने का आरोप लगाया है. लोगों का कहना है कि इन रिसोर्स से जो पैसा इकट्ठा होता है, वह सिर्फ Pakistan के बड़े शहरों तक पहुंच रहा है.
खासकर बीएलए ने लंबे समय तक Government के खिलाफ लड़ाई लड़ी है, और समय के साथ, यह Pakistan के लिए उसका सबसे बड़ा डरावना सपना बन गया है. अधिकारियों का कहना है कि जो नया अलायंस बन रहा है, उसका मकसद बलूचिस्तान के साथ-साथ खैबर पख्तूनख्वा के रिसोर्स पर भी कब्जा करना है.
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि ऐसी खबरें हैं कि बलूचिस्तान में समूहों ने चीनी निवेशकों से उनकी सुरक्षा की गारंटी के बदले प्रोजेक्ट के मुनाफे में हिस्सा मांगना शुरू कर दिया है. अधिकारियों ने कहा, “समूहों ने यह भी चेतावनी दी है कि जब तक कि यह भरोसा न दिया जाए कि मुनाफे का एक हिस्सा बलूच लोगों की भलाई और विकास के लिए इस्तेमाल किया जाएगा, चीनी कंपनियों को इस इलाके में अपना दखल कम कर देना चाहिए.”
इसका मकसद चीनी निवेशकों के मन में डर पैदा करना है. चीन ने बार-बार Pakistan को प्रोजेक्ट का नियंत्रण अपने हाथ में लेने और अपने निवेश और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की चेतावनी दी है.
बीजिंग ने सीपीईसी और अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए बलूचिस्तान में अपनी सेना भेजने का भी ऑफर दिया था. हालांकि, इस्लामाबाद ने चीन से समय मांगा था और बीजिंग से कहा था कि इस इलाके में उसकी सेना की जरूरत नहीं होगी.
अधिकारियों ने कहा, “उभरता हुआ गठबंधन Pakistan के सुरक्षा तंत्र को बढ़ाने के मकसद से एक रणनीति पर भी सहमत हो गया है.”
योजना के तहत, बलूचिस्तान और केपी में कोई भी हमला एक साथ किया जाएगा, जिससे सुरक्षा बलों को कई मोर्चों पर जवाब देना पड़ेगा.
योजना के तहत बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा (केपी) में हमलों को एक साथ अंजाम देने की रणनीति बनाई गई है, ताकि Pakistanी सुरक्षा बलों को एक ही समय में कई मोर्चों पर जवाबी कार्रवाई करनी पड़े. अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के समन्वित हमलों का उद्देश्य सुरक्षा तंत्र के संसाधनों पर दबाव बढ़ाना और Pakistan की सेना को रक्षात्मक स्थिति में धकेलना है.
Pakistan मामलों के जानकारों का मानना है कि यदि यह नया गठबंधन बनता है, तो उसका मुकाबला इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (आई ), लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों के संभावित गठजोड़ के लिए आसान नहीं होगा. उनका कहना है कि इस नए गठबंधन के पक्ष में कई ऐसे कारक हैं, जो उसे बढ़त दिला सकते हैं.
विशेषज्ञों के अनुसार, सबसे बड़ा कारण स्थानीय समर्थन है, जो बीएलए और टीटीपी दोनों को पर्याप्त मात्रा में हासिल है. बलूचिस्तान में बीएलए को आम लोगों का दुश्मन नहीं, बल्कि क्षेत्र के हितों के लिए लड़ने वाले संगठन के रूप में देखा जाता है. वहीं, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों को स्थानीय स्तर पर समर्थन मिलने की संभावना बेहद कम है, क्योंकि उन्हें Pakistan के सत्ता प्रतिष्ठान का करीबी माना जाता है.
अधिकारी ने बताया कि बीएलए और टीटीपी जैसे संगठनों से निपटने में स्थानीय खुफिया जानकारी जुटाना सबसे अहम भूमिका निभाता है. इसके अलावा, इन संगठनों को इलाके की भौगोलिक परिस्थितियों की गहरी जानकारी है, जिससे उन्हें रसद और संचालन के स्तर पर महत्वपूर्ण बढ़त मिलती है.
–
एबीएम
Skip to content