पंजाब में भाजपा का संगठन हो रहा मजबूत, पार्टी जीतेगी चुनाव: मनोहर लाल

करनाल, 21 जून . केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों तथा विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने Sunday को Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जनता Political दलों के नेताओं के संपर्क अभियान और उनके फैसलों की सच्चाई को भलीभांति समझती है. उन्होंने पंजाब में भाजपा की जीत का दावा किया.

करनाल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मनोहर लाल ने राहुल गांधी के लोगों से मिलने और जनसंपर्क अभियान चलाने के सवाल पर कहा, “किसी भी Political दल के नेता को जनता के बीच जाना चाहिए और लोगों की समस्याओं को सुनना चाहिए. भाजपा के नेता भी लगातार जनता के बीच जाकर संवाद कर रहे हैं. हालांकि जनता किसी नेता या दल के जनसंपर्क कार्यक्रम को किस नजरिए से देखती है, यह निर्णय जनता स्वयं करती है.”

उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों में जनता ने विभिन्न Political दलों और नेताओं के बारे में जो राय बनाई है, उससे सभी परिचित हैं.

पंजाब की राजनीति और भाजपा की तैयारियों पर बात करते हुए Union Minister ने कहा, “पार्टी का शीर्ष नेतृत्व लगातार राज्य का दौरा कर रहा है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पंजाब दौरे के अलावा Prime Minister Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी राज्य में जाएंगे.”

उन्होंने कहा कि वह स्वयं पिछले सप्ताह पंजाब के दौरे पर थे और पार्टी कार्यकर्ता लगातार लोगों के बीच जाकर भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को रख रहे हैं.

मनोहर लाल ने विश्वास जताते हुए कहा, “पश्चिम बंगाल के चुनाव के बाद पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को सफलता मिलेगी. पार्टी का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और जनता का समर्थन भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा है.”

इस दौरान Union Minister करनाल के कछवा गांव में अंत्योदय फाउंडेशन द्वारा स्थापित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के उद्घाटन समारोह में भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को कौशल विकास से जोड़ने वाली ऐसी पहलें उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.

उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि जब महिलाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण और अवसर मिलते हैं, तो वे न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करती हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देती हैं. उन्होंने अंत्योदय फाउंडेशन को इस जनकल्याणकारी पहल के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया कि यह केंद्र अनेक महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनेगा.

एससीएच/