
New Delhi, 4 मई . पश्चिम बंगाल की गोलपोखर विधानसभा सीट पर दिलचस्प चुनावी मुकाबले में टीएमसी के उम्मीदवार मोहम्मद गुलाम रब्बानी ने जीत दर्ज की है. वहीं, भाजपा की सरजीत विश्वास दूसरे नंबर पर रहे.
विधानसभा चुनाव में नतीजों के मुताबिक, मोहम्मद गुलाम रब्बानी को 1,22,105 वोट मिले, तो वहीं भाजपा के सरजीत विस्वास को 38,315 वोट मिले. इस दौरान भाजपा उम्मीदवार को टीएमसी के उम्मीदवार से 83,790 वोटों से हार का सामना करना पड़ा है.
गोलपोखर विधानसभा सीट पर 2026 के चुनाव में कई प्रमुख उम्मीदवार मैदान में रहे. तृणमूल कांग्रेस ने मौजूदा विधायक मोहम्मद गुलाम रब्बानी पर एक बार फिर भरोसा जताया था. भारतीय जनता पार्टी ने सरजीत विश्वास को उम्मीदवार बनाया था. कांग्रेस ने मसूद मोहम्मद नसीम अहसन को मैदान में उतारा था.
इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी ने सुनील बिस्वास को उम्मीदवार बनाया, जबकि एसयूसीसीआई ने नवीन चंद्र सिंघा को चुनाव मैदान में उतारा. इस सीट पर मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस, भाजपा और कांग्रेस के बीच माना गया.
पश्चिम बंगाल की गोलपोखर विधानसभा सीट उत्तर दिनाजपुर जिले की अहम सीटों में गिनी जाती है. सीमावर्ती और मुस्लिम बहुल इलाका होने के कारण यह सीट उत्तर बंगाल की राजनीति में खास प्रभाव रखती है. गोलपोखर विधानसभा सीट रायगंज Lok Sabha क्षेत्र के अंतर्गत आती है.
गोलपोखर विधानसभा सीट का गठन वर्ष 1957 में हुआ था. यह उत्तर दिनाजपुर जिले की पुरानी विधानसभा सीटों में शामिल है. परिसीमन के बाद इसकी सीमाओं में बदलाव हुआ, जबकि इसका वर्तमान स्वरूप 2006 की परिसीमन प्रक्रिया के बाद तय हुआ.
गोलपोखर सीट पर सबसे लंबे समय तक वाम दलों, खासकर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक का दबदबा रहा. 1977 से 2009 के बीच इस सीट पर फॉरवर्ड ब्लॉक ने सबसे अधिक बार जीत दर्ज की. हालांकि, 2011 के बाद यहां तृणमूल कांग्रेस ने अपनी मजबूत पकड़ बना ली. मोहम्मद गुलाम रब्बानी 2011 में कांग्रेस के टिकट पर जीते थे, बाद में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए और 2016 व 2021 में तृणमूल के टिकट पर लगातार जीत दर्ज की.
2026 के विधानसभा चुनाव में यहां करीब 91.67 प्रतिशत के आसपास मतदान दर्ज किया गया. 2016 और 2011 में भी यहां अच्छी वोटिंग हुई थी, लेकिन 2026 में मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई.
–
एएमटी/एबीएम
Skip to content