
Patna, 15 जुलाई . जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रवक्ता राजीव रंजन ने पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी खींचतान को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पार्टी के मौजूदा नेतृत्व और पूर्व Chief Minister चरणजीत सिंह चन्नी गुट के बीच तालमेल नहीं बन पा रहा है. इसका असर आगामी विधानसभा चुनावों में दिखेगा और भाजपा की संभावनाएं बढ़ेंगी.
राजीव रंजन ने से बातचीत के दौरान कहा कि पंजाब कांग्रेस में अब स्थिति काफी गंभीर हो चुकी है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार संदेशवाहकों के माध्यम से पार्टी के भीतर चल रहे असंतोष को दूर करने की कोशिश करते रहे हैं लेकिन पंजाब कांग्रेस के मौजूदा नेतृत्व और पूर्व Chief Minister चरणजीत सिंह चन्नी के गुट के बीच तालमेल बनता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति का असर आने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों में साफ तौर पर दिखाई देगा. राजीव रंजन ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी की Government बनने की संभावनाएं बढ़ रही हैं और इसके लिए कांग्रेस की घरेलू राजनीति और आंतरिक कलह भी काफी हद तक जिम्मेदार है.
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजीव रंजन ने कहा कि इस क्षेत्र में पिछले कई वर्षों में विकास के कई काम हुए हैं. आधारभूत संरचना का विस्तार हुआ है और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिली हैं. उन्होंने कहा कि वर्ष 1995 से लगातार इस क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का प्रभाव रहा है. इस बार भी जनता एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन देगी और ऐतिहासिक अंतर से जीत दर्ज होगी.
बिहार में हेली-टूरिज्म और एयर टूरिज्म सेवा की शुरुआत को लेकर राजीव रंजन ने इसे ऐतिहासिक और दूरगामी फैसला बताया. उन्होंने कहा कि इससे बिहार में पर्यटन को नई गति मिलेगी और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी फायदा होगा.
उन्होंने कहा कि बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने से देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी. हेलीकॉप्टर और छोटे विमानों की सेवाएं बिहार को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने में मदद करेंगी.
Maharashtra में Chief Minister देवेंद्र फडणवीस और शरद पवार गुट के नेताओं की बैठक को लेकर राजीव रंजन ने कहा कि देश की Political परिस्थितियों से Maharashtra भी अछूता नहीं है. उन्होंने कहा कि शरद पवार की राजनीति में समय-समय पर अलग-अलग समीकरण देखने को मिलते रहे हैं.
उन्होंने कहा कि अगर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दोनों गुट मिलकर काम करते हैं और एकनाथ शिंदे गुट की ताकत बढ़ती है, तो इससे देवेंद्र फडणवीस Government की स्थिरता और मजबूती को फायदा मिलेगा.
Haryana और आंध्र प्रदेश में एसआईआर की समय सीमा बढ़ाए जाने के फैसले पर राजीव रंजन ने कहा कि इसका उद्देश्य लोगों को होने वाली परेशानियों को कम करना है. उन्होंने कहा कि लक्ष्य पूरी प्रक्रिया में शत-प्रतिशत पारदर्शिता सुनिश्चित करना है.
पासपोर्ट को नागरिकता प्रमाण नहीं बल्कि यात्रा दस्तावेज बताए जाने के विदेश मंत्रालय के बयान पर राजीव रंजन ने कहा कि विदेश यात्रा के लिए पासपोर्ट हर व्यक्ति के लिए जरूरी है. आज वैश्विक अर्थव्यवस्था में India से जुड़े लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण है और प्रशिक्षित कामगारों व पेशेवरों की मांग पूरी दुनिया में है. उन्होंने कहा कि पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया को और तेज किया जाना चाहिए ताकि लोगों को सुविधा मिल सके.
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर राजीव रंजन ने कहा कि यह केवल दो देशों का मामला नहीं है, बल्कि इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि युद्ध जैसी परिस्थितियों से वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ती है.
उन्होंने कहा कि India Government लगातार कूटनीतिक प्रयास कर रही है ताकि विश्व शांति बनी रहे. India हमेशा समानता, सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर आधारित वैश्विक व्यवस्था का समर्थन करता रहा है.
–
पीआईएम/पीएम
Skip to content