मुंबई: बोरीवली नेशनल पार्क में भाजपा युवा मोर्चा का भव्य साइक्लोथॉन, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Mumbai , 5 जून . विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर Friday को भाजपा युवा मोर्चा Mumbai द्वारा बोरीवली स्थित नेशनल पार्क में भव्य साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य Mumbai करों के बीच साइक्लिंग की संस्कृति को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा.

इस अवसर पर भाजपा Mumbai अध्यक्ष एवं विधायक अमित साटम ने कहा कि आज पूरा विश्व ऊर्जा संकट और जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है. ऐसे में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि Mumbai में मेट्रो जैसी हरित परिवहन व्यवस्था शुरू हो चुकी है और अब छोटी दूरी की यात्राओं के लिए साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देना जरूरी है. उन्होंने कहा कि साइक्लिंग प्रदूषण कम करने और ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से मुकाबला करने का एक प्रभावी माध्यम बन सकती है. इस साइक्लोथॉन के जरिए लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है.

कार्यक्रम के दौरान अमित साटम ने Prime Minister Narendra Modi के 10 जून को India के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित Prime Minister बनने को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी को देश की जनता का लगातार आशीर्वाद और समर्थन मिलता रहा है. जनता ने उनके नेतृत्व, कार्यशैली और विकास के प्रति समर्पण पर भरोसा जताते हुए बार-बार उन्हें देश की सेवा का अवसर दिया है. लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का समर्थन ही सबसे बड़ी ताकत होती है और Prime Minister मोदी को मिला व्यापक जनसमर्थन उनके कार्यों, नेतृत्व क्षमता तथा देश के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है. चुने हुए Prime Minister के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल भी Prime Minister मोदी के नाम दर्ज होने जा रहा है.

वहीं, भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi वर्ष 2014 से देश का नेतृत्व कर रहे हैं और 10 जून को वह लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले Prime Minister के रूप में नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे. उन्होंने कहा कि मोदी जी ने हमेशा गरीब कल्याण, राष्ट्रहित और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है.

उपाध्याय ने आगे कहा कि कोरोना महामारी जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी Prime Minister लगातार सक्रिय रहे और देश का नेतृत्व करते रहे. उन्होंने कहा कि उन्होंने Prime Minister मोदी को कभी थकते या बीमार पड़ते नहीं देखा और उनके उत्तम स्वास्थ्य तथा दीर्घायु की कामना की.