2027 में पिछली बार से बड़ी जीत दर्ज करेगी भाजपा, पेपर लीक माफिया पर होगी निर्णायक चोट: रोहित मिश्रा

Lucknow, 3 जुलाई . उत्तर प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद रोहित मिश्रा ने को दिए अपने पहले विस्तृत साक्षात्कार में संगठन की प्राथमिकताओं, युवाओं से जुड़े मुद्दों, आगामी Political रणनीति और विपक्ष के आरोपों पर खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने कानून-व्यवस्था, रोजगार, पेपर लीक, जातीय राजनीति, 2027 के विधानसभा चुनाव और भाजपा की संगठनात्मक तैयारियों सहित कई समसामयिक Political मुद्दों पर विस्तार से जवाब दिए.

पेपर लीक और बेरोजगारी से लेकर 2027 के विधानसभा चुनाव, ब्राह्मण समाज, Samajwadi Party के पीडीए अभियान, निजी आरोपों और राम मंदिर चढ़ावा विवाद तक उन्होंने बेबाकी से अपनी बात रखी. उनका कहना है कि योगी Government युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई कर रही है, जबकि संगठन 2027 के चुनाव के लिए बूथ स्तर तक नई रणनीति के साथ उतरने की तैयारी में है. प्रस्तुत हैं बातचीत के प्रमुख अंश—

प्रश्न: पेपर लीक की घटनाओं और बेरोजगारी को लेकर युवा काफी निराश हैं. विपक्ष लगातार इसे बड़ा मुद्दा बना रहा है. आपकी रणनीति क्या होगी?

उत्तर: यह निश्चित रूप से बड़ा मुद्दा है. पेपर लीक केवल एक घटना नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के सपनों पर चोट है. Government ने इसके खिलाफ कठोर नीतियां बनाई हैं. सपा Government के समय पेपर लीक माफिया का बड़ा नेटवर्क तैयार हुआ था, जिसे योगी Government लगातार तोड़ रही है. हमारी प्राथमिकता है कि कोई भी परीक्षा प्रभावित न हो और योग्य अभ्यर्थियों को पूरी पारदर्शिता के साथ अवसर मिले.

प्रश्न: बेरोजगारी को लेकर भी विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है. युवाओं के लिए आपकी क्या योजना है?

उत्तर: रोजगार के दो प्रमुख माध्यम हैं- सरकारी रोजगार और स्वरोजगार. Government दोनों पर समान रूप से काम कर रही है. Prime Minister Narendra Modi और Chief Minister योगी आदित्यनाथ का विजन है कि युवा आत्मनिर्भर बने. भाजयुमो गांव-गांव शिविर लगाकर Government की योजनाओं को युवाओं तक पहुंचाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ सकें.

प्रश्न: नई भाजयुमो प्रदेश टीम को लेकर विपक्ष सवाल उठा रहा है. आप इसे कैसे देखते हैं?

उत्तर: इससे बेहतर और संतुलित टीम बन ही नहीं सकती थी. हर वर्ग, समाज और क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिला है. यह टीम प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में 2027 के लक्ष्य को पूरी ताकत के साथ हासिल करेगी.

प्रश्न: social media पर फर्जी प्रमाणपत्र और अन्य निजी आरोप लगाए जा रहे हैं. इस पर आपका क्या कहना है?

उत्तर: विरोधियों के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है. वर्ष 2003 में मेरा गंभीर सड़क हादसा हुआ था, जिसमें मेरे बाएं पैर की हड्डियां टूट गई थीं और ऑपरेशन हुआ था. उसी मेडिकल रिकॉर्ड को भी विवाद का विषय बनाया जा रहा है. मैं ऐसे निराधार आरोपों का जवाब देकर समय बर्बाद नहीं करना चाहता.

प्रश्न: Lok Sabha चुनाव में अपेक्षित सफलता नहीं मिली. 2027 में ऐसा क्या बदलेगा कि भाजपा फिर Government बनाएगी?

उत्तर: Lok Sabha चुनाव में संविधान बदलने का झूठा नैरेटिव फैलाकर जनता को भ्रमित किया गया. हमारी कमी सिर्फ इतनी रही कि हम समय पर सच्चाई उतनी प्रभावी ढंग से लोगों तक नहीं पहुंचा सके. अब युवा मोर्चा बूथ स्तर तक पूरी ताकत से काम करेगा. 2027 में भाजपा पिछली दोनों विधानसभा चुनावों से भी बड़ी जीत दर्ज करेगी.

प्रश्न: विपक्ष आरोप लगाता है कि भाजपा में ब्राह्मण समाज का सम्मान नहीं है.

उत्तर: विपक्ष के लिए जातियां केवल वोट बैंक हैं. भाजपा में ब्राह्मण समाज हमेशा वैचारिक नेतृत्व की भूमिका में रहा है. हमारी पार्टी सभी समाजों को समान सम्मान और अवसर देती है. विपक्ष पहले अपने गिरेबान में झांके.

प्रश्न: Samajwadi Party के पीडीए अभियान को आप कैसे देखते हैं?

उत्तर: पीडीए सिर्फ नया चुनावी नारा है. Samajwadi Party अब अपने नाम पर वोट मांगने से बच रही है. जनता उनके शासन को भ्रष्टाचार, अव्यवस्था, बालू माफिया, भूमि माफिया और कानून-व्यवस्था की बदहाली के लिए याद करती है. जनता नारों से नहीं, काम के आधार पर फैसला करती है.

प्रश्न: राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर आपका क्या कहना है?

उत्तर : यह करोड़ों लोगों की आस्था का विषय है. Government ने एसआईटी गठित कर जांच शुरू कर दी है. यदि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी या लापरवाही सामने आती है तो दोषी चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. Government किसी भी दोषी को बख्शने वाली नहीं है.

विकेटी/पीएम