तमिलनाडु में सरकार में बनाने के लिए भाजपा नहीं देगी टीवीके को समर्थन: नैनार नागेंद्रन

चेन्नई, 8 मई . तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में इस बार किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है, हालांकि Actor से राजनेता बने सी. जोसेफ विजय की तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) ने सबसे अधिक 108 सीटें जीत कर Government बनाने का दावा किया है. इसी बीच भाजपा ने अपनी हार को स्वीकार करते हुए अगली Government में हिस्सा न बनने की घोषणा की है.

तमिलनाडु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने Friday को आधिकारिक बयान जारी कर किसी को समर्थन न देने की बात कही. नैनार नागेंद्रन ने कहा, “भाजपा तमिलनाडु की जनता के कल्याण और प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है और उसने चुनाव प्रक्रिया में भी पूरे उत्साह के साथ भाग लिया था. चुनाव परिणामों को हमारी पार्टी ने सहर्ष स्वीकार किया है और हमारा मानना ​​है कि तमिलनाडु की जनता ने भाजपा को Government बनाने का कोई जनादेश नहीं दिया है.”

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, “हम तमिलनाडु की जनता की इच्छा और जनादेश का सम्मान करते हैं और राज्य में नई Government बनाने के किसी भी प्रयास में अपनी पार्टी को शामिल नहीं करना चाहते. इसलिए हम इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग नहीं लेना चाहते और Government बनाने के प्रयास में किसी भी पार्टी को वोट नहीं देंगे.”

234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें जीतकर टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. सीपीआई लीडर डी राजा ने कहा कि तमिलनाडु मे एक सेक्युलर Government के गठन के लिए सीपीआई , सीपीएम और के ने टीवीके को समर्थन देने का फैसला किया है.

टीवीके प्रमुख विजय ने Tuesday को Governor राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर Government बनाने का दावा पेश किया था, हालांकि Governor ने उन्हें बताया कि पर्याप्त संख्या बल साबित करने के बाद ही पार्टी को Government बनाने का न्योता दिया जा सकता है. इसके बाद विजय ने Wednesday को फिर Governor से मुलाकात की. यह बैठक 40 मिनट से अधिक समय तक चली. बैठक के बाद राजभवन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि विजय ने स्वीकार किया है कि टीवीके के पास फिलहाल अपने दम पर Government बनाने के लिए आवश्यक संख्या नहीं है.

बहुमत जुटाने की कोशिशों के तहत Wednesday को टीवीके नेताओं ने विभिन्न Political दलों से बातचीत तेज कर दी. पार्टी के महासचिव सीटीआर निर्मल कुमार ने वामपंथी दलों के राज्य सचिवों से मुलाकात कर समर्थन मांगा. वहीं टीवीके प्रतिनिधि अरुणराज और मुस्तफा ने इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कादर मोहिद्दीन से मुलाकात कर पार्टी का समर्थन मांगा.

बैठक के बाद कादर मोहिद्दीन ने पत्रकारों से कहा कि टीवीके ने औपचारिक रूप से उनकी पार्टी से संपर्क किया है. सबसे बड़ी पार्टी के नेता होने के नाते विजय को Government बनाने का दावा पेश करने का पूरा लोकतांत्रिक अधिकार है. हालांकि मोहिद्दीन ने यह भी स्पष्ट किया कि आईयूएमएल अंतिम फैसला लेने से पहले द्रमुक (डीएमके) अध्यक्ष एम. के. स्टालिन से चर्चा करेगा.

ओपी/