
New Delhi, 25 जून . सीपीआई (एम) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद हन्नान मोल्लाह ने महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर कांग्रेस द्वारा केंद्र Government पर लगाए गए आरोपों का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि केंद्र Government पिछले सत्र में संविधान संशोधन विधेयक पारित नहीं करा सकी, क्योंकि उसके पास आवश्यक बहुमत नहीं था. Government अब जरूरी संख्या जुटाने की कोशिश कर रही है, ताकि अगले सत्र में संशोधन विधेयक को पारित कराया जा सके.
हन्नान मोल्लाह ने कहा कि पिछले 12 वर्षों से Government जिस तरह की Political रणनीति अपनाती रही है, उसी तरीके का इस्तेमाल अब भी किया जा रहा है. उनके अनुसार, Government अधिक सांसदों का समर्थन हासिल कर आवश्यक बहुमत जुटाने की कोशिश कर रही है.
सीपीआई (एम) नेता ने कहा कि भाजपा का जन्म ही एक क्रिमिनल गैंग बनाने के लिए हुआ है, जबरदस्ती से, पैसे से, ईडी से और एडमिनिस्ट्रेशन के दबाव से. पिछले 12 साल से वे लगातार ऐसा ही कर रहे हैं और इसमें कुछ भी नया नहीं है. सब देख रहे हैं. जो नहीं देख रहे हैं, वे क्रिमिनल हैं या फिर बेवकूफ हैं. भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे स्टेट गवर्नमेंट बनाते हैं, वे सेंट्रल गवर्नमेंट बनाते हैं और अपने एमपी और एमएलए बढ़ाते हैं.
एनसीईआरटी की किताबों में बदलाव और 1975 के आपातकाल को पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने के संदर्भ में उन्होंने कहा, “वे (भाजपा) कहते हैं कि वे सब कुछ सिखाएंगे, लेकिन असल में वे सिलेबस से इतिहास के जरूरी चैप्टर और विज्ञान की बड़ी खोजों को हटा रहे हैं. इसके बजाय वे बकवास, झूठ और अंधविश्वास को शामिल कर रहे हैं. वे मूर्खों, अनपढ़ और कम पढ़े-लिखे लोगों का देश बनाना चाहते हैं, ताकि वे अंधे अनुयायियों की तरह बिना सोचे-समझे उनका अनुसरण करें. ऐसे अनुयायियों को ज्ञान या ईमानदारी की जरूरत नहीं होती.”
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को लेकर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा, “हर कोई यही कहेगा कि वे ही असली हैं. अभी 3-4 गुट हैं और हर कोई दावा कर रहा है कि वे ही असली हैं. असली कौन है, यह समय के साथ साबित होगा. जो लोग आखिर में साथ आएंगे और कुछ नियमों का पालन करेंगे, वही सही साबित होंगे तो जैसा कि मैंने आपको बताया, यह प्रक्रिया अभी कुछ और समय तक चलेगी और जब सब कुछ तय हो जाएगा, तब यह पक्का होगा कि असली पार्टी कौन सी है और कौन नकली.”
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के सांसदों द्वारा बागी सांसदों की मान्यता खत्म करने और भारतीय जनता पार्टी पर दल-बदल की राजनीति के आरोपों को लेकर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में कई Political पार्टियों को तोड़ा गया है और जब तक यह सिलसिला जारी रहेगा, ऐसा होता रहेगा. उनके अनुसार यह एक Political और संवैधानिक अपराध है और यह जारी रहेगा. उन्होंने यह भी कहा कि स्पीकर का फैसला अक्सर सत्ता के प्रभाव में होता है और वे नहीं मानते कि निर्णय निष्पक्ष तरीके से लिए जाएंगे.
नागरिकता और पासपोर्ट से जुड़े मुद्दों पर हन्नान मोल्लाह ने कहा कि केंद्र Government अपनी जरूरत के हिसाब से नागरिक तय करना चाहती है, जबकि असल में जो लोग इस देश में पैदा हुए हैं, उन्हें स्वतः नागरिक माना जाना चाहिए. उन्होंने इसे एक गंभीर Political साजिश बताते हुए कहा कि लोगों पर नागरिकता का ठप्पा उनकी आवश्यकता के अनुसार लगाया जा रहा है, जो गलत है.
–
पीआईएम/
Skip to content