
Patna, 26 मई . कर्नाटक में Chief Minister बदलने की अटकलों और Prime Minister Narendra Modi के 12 वर्ष पूरे होने के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने Tuesday को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में नेतृत्वहीनता और भ्रष्टाचार चरम पर है जबकि पीएम मोदी के नेतृत्व में India ने विश्व स्तर पर अभूतपूर्व प्रगति की है.
गुरु प्रकाश पासवान ने से बात करते हुए कर्नाटक कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी की नीतियों, इरादों और नेतृत्व में लगातार भ्रम और असंगति बनी रहती है. यह पार्टी लोगों में विश्वास जगाने में पूरी तरह असमर्थ है. इसके पास कोई स्पष्ट दिशा या दृष्टिकोण नहीं है. कर्नाटक में भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच चुका है और राज्य गंभीर संकट का सामना कर रहा है. जब किसी पार्टी में मजबूत नेतृत्व नहीं होता और सिर्फ एक परिवार राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी, का महिमामंडन होता है, तो ऐसी स्थिति आना स्वाभाविक है.”
पीएम मोदी के Prime Minister पद पर 12 साल पूरे होने के अवसर पर गुरु प्रकाश पासवान ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा, “यह सेवा, त्याग, समर्पण और तपस्या के 12 साल हैं. पीएम मोदी के नेतृत्व में India ने एक वैश्विक मील का पत्थर हासिल किया है. 2014 से पहले India को कमजोर पांच अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता था लेकिन आज हम दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गए हैं.”
गुरु प्रकाश पासवान ने कहा, “जब पीएम मोदी 2014 में पहली बार संसद पहुंचे तो उन्होंने कहा था कि गरीब, शोषित, वंचित, पीड़ित और दलित उनकी प्राथमिकता होंगे. उन्होंने इस वादे को न सिर्फ पूरा किया बल्कि इसे सबसे प्रभावी तरीके से लागू भी किया. 2014 में 55 प्रतिशत से ज्यादा लोग बैंकिंग नेटवर्क से बाहर थे. आज हर व्यक्ति को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ने का अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया है.”
उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में गरीब कल्याण योजनाओं को सीधे लाभार्थी तक पहुंचाने, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से लीकेज रोकने और आर्थिक समावेशन के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुआ है.
भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में India न सिर्फ आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है बल्कि वैश्विक मंच पर भी अपनी साख बढ़ाई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरह परिवार केंद्रित राजनीति छोड़कर भाजपा विकास और राष्ट्रहित को प्राथमिकता दे रही है.
–
एससीएच/पीएम
Skip to content