
Patna, 18 जुलाई . बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर Political गतिविधियां तेज हो गई हैं. भाजपा अपने पारंपरिक गढ़ माने जाने वाले इस विधानसभा क्षेत्र में जीत बरकरार रखने के साथ-साथ जीत के अंतर को और बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है. इसी क्रम में पार्टी की महिला इकाई भी घर-घर जाकर महिला मतदाताओं से संपर्क कर रही है और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर रही है.
बिहार भाजपा की प्रदेश महामंत्री प्रीति शेखर लगातार बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में महिला कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क अभियान चला रही हैं. इस दौरान वह विभिन्न मोहल्लों में जाकर महिला मतदाताओं से मुलाकात कर रही हैं और एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में समर्थन की अपील कर रही हैं.
जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रीति शेखर ने कहा कि बांकीपुर की महिलाएं पूरी तरह एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के साथ खड़ी हैं. उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र की जनता विकास, सुशासन और भाजपा की कार्यशैली पर भरोसा जताते हुए एक बार फिर पार्टी को समर्थन देने का मन बना चुकी है. उन्होंने कहा कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र हमेशा विकास की राजनीति का समर्थक रहा है. यह सीट भाजपा के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का निर्वाचन क्षेत्र रही है, जिन्होंने यहां का प्रतिनिधित्व करते हुए विकास कार्यों को नई दिशा दी.
उन्होंने कहा कि अब पार्टी ने एक साधारण मंडल अध्यक्ष रहे नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है, जो भाजपा की संगठनात्मक संस्कृति और कार्यकर्ता आधारित राजनीति का प्रमाण है. प्रीति शेखर ने कहा कि भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता को भी उसकी मेहनत और समर्पण के आधार पर बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है. यही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है.
उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग से नीरज कुमार सिन्हा भारी मतों से चुनाव जीतेंगे. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बांकीपुर में किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि भाजपा के संगठन, विचार और विकास कार्यों का प्रभाव है.
उन्होंने कहा कि पार्टी का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी रहेगा और प्रत्येक घर तक पहुंचकर केंद्र और राज्य Government की उपलब्धियों के आधार पर जनता से समर्थन मांगा जाएगा.
–
एमएनपी/डीसीएच
Skip to content