शोभा करंदलाजे पर टिप्पणी का भाजपा ने किया विरोध, पूनावाला बोले- ‘कांग्रेस विधायक ने दिखाई महिला विरोधी मानसिकता’

New Delhi/Bengaluru, 19 जुलाई . केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे के खिलाफ कर्नाटक के कांग्रेस विधायक एचसी बालकृष्ण की टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कड़ी आपत्ति जताई है. भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस विधायक ने शोभा करंदलाजे पर निंदनीय टिप्पणी की है.

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं. उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा, “कांग्रेस विधायक ने शोभा करंदलाजे पर निंदनीय टिप्पणी की है. वे बिदादी टाउनशिप प्रोजेक्ट के जरिए किसानों की जमीन हड़पना चाहते हैं और उसे रियल एस्टेट माफिया को देना चाहते हैं. वे नागरिकों के पर्यावरण के अधिकारों पर हमला करना चाहते हैं. जब भाजपा आवाज उठाती है तो शोभा करंदलाजे के खिलाफ उनके एक विधायक अभद्र टिप्पणी करते हैं.”

पूनावाला ने कहा, “कांग्रेस के विधायक ने महिला विरोधी मानसिकता दिखाई. ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा देने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा गायब हैं. उनके एक विधायक ने कहा था कि ‘रेप को रोक नहीं सकते हो तो मजे लो.’ कांग्रेस के गृह मंत्री ने रेप की घटनाओं पर बोला था कि ‘ये तो होता रहता है.’ शांति धारीवाल ने बोला था कि मर्दों का प्रदेश है, इसलिए Rajasthan में रेप होते हैं.”

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इसी प्रकार से कर्नाटक में कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा की स्थिति खराब हुई है, क्योंकि कांग्रेस महिला विरोधी पार्टी है. इस पार्टी में कई ऐसे उदाहरण मिल जाएंगे, जहां महिलाओं के साथ अभद्रता की गई. कांग्रेस पार्टी ने ऐसे नेताओं को बचाने का भी काम किया. यह कांग्रेस पार्टी का शर्मनाक चेहरा है.

यह विवाद Bengaluru के पास विवादित बिदादी टाउनशिप प्रोजेक्ट के बचाव में बालकृष्ण की टिप्पणियों से शुरू हुआ. इस प्रोजेक्ट का भाजपा और जेडीएस ने जमीन अधिग्रहण और पर्यावरण पर इसके असर को लेकर कड़ा विरोध किया है.

शोभा करंदलाजे पर निशाना साधते हुए कांग्रेस विधायक बालकृष्ण ने कथित तौर पर कहा कि यह प्रोजेक्ट उनके ‘यजमान’ (पति) ने शुरू किया था. हालांकि, करंदलाजे अविवाहित हैं.

डीसीएच/