हिमाचल प्रदेश: किशाऊ बांध परियोजना पर समझौते के लिए भाजपा सांसद ने पीएम मोदी का जताया आभार

शिमला, 17 जून . Himachal Pradesh में किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना को लेकर हुए ऐतिहासिक समझौते का स्वागत करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने Wednesday को Prime Minister Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया.

उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित इस परियोजना को लेकर संबंधित राज्यों के बीच हुआ समझौता केंद्र Government द्वारा अपनाए गए ‘संवाद के माध्यम से समाधान’ के दृष्टिकोण का बेहतरीन उदाहरण है.

पूर्व राज्य कैबिनेट मंत्री हर्ष महाजन ने कहा कि Himachal Pradesh, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, Haryana और Rajasthan के बीच गृह मंत्री शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सहमति बनना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. इससे न केवल यमुना नदी के पुनर्जीवन को बल मिलेगा, बल्कि जल संरक्षण, ऊर्जा उत्पादन और क्षेत्रीय विकास के नए अवसर भी खुलेंगे.

उन्होंने कहा कि केंद्र Government ने परियोजना के जल घटक से जुड़ी लागत का 90 प्रतिशत वहन करने का निर्णय लेकर अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है.

उन्होंने कहा, ”यह Prime Minister मोदी के नेतृत्व में केंद्र Government की सभी राज्यों, विशेषकर Himachal Pradesh के विकास और जनकल्याण के प्रति गंभीर प्रतिबद्धता को दर्शाता है.”

महाजन ने कहा कि कांग्रेस और राज्य Government को इस पहल के लिए केंद्र Government और गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताना चाहिए.

उन्होंने कहा, ”यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस नेता इस ऐतिहासिक फैसले का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि वर्षों से रुकी हुई इस परियोजना को आगे बढ़ाना पूरी तरह केंद्र Government की पहल और नेतृत्व से संभव हुआ है.”

उन्होंने Chief Minister सुखविंदर सुक्खू और कांग्रेस नेताओं से आग्रह किया कि वे Political लाभ लेने के बजाय राज्य और देश के हित में लिए गए इस फैसले का स्वागत करें और Prime Minister मोदी के प्रयासों की सराहना करें.

पूर्व मत्स्य मंत्री महाजन ने विश्वास जताया कि किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना का क्रियान्वयन Himachal Pradesh के लिए दीर्घकालिक लाभकारी होगा और स्वच्छ यमुना के लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाएगा.

एएमटी/डीकेपी