शास्त्री नगर विवाद पर बोले भाजपा विधायक गोपाल शर्मा, मराठी भाषा को मान्यता देने का किया स्वागत

jaipur, 16 जुलाई . jaipur के शास्त्री नगर क्षेत्र में हुए विवाद, Rajasthan कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान और मराठी भाषा को मान्यता देने के मुद्दे पर भाजपा विधायक गोपाल शर्मा ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने शास्त्री नगर की घटना में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. साथ ही, डोटासरा पर Political कारणों से Government को घेरने का आरोप लगाया और देश की प्रमुख भाषाओं को सभी राज्यों में पढ़ाए जाने का समर्थन किया.

गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधते हुए गोपाल शर्मा ने कहा कि आयोगों का उद्देश्य Government के कार्यों में सहयोग करना होता है. जिन आयोगों की तत्काल आवश्यकता होती है, Government उन्हें समय पर गठित कर देती है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि वित्त आयोग सहित कई आयोग अपना कार्य सुचारू रूप से कर रहे हैं, जबकि कुछ आयोगों में नियुक्तियों को लेकर विचार-विमर्श चलता रहता है, क्योंकि उनके सदस्यों का कार्यकाल निर्धारित होता है और कार्यकाल पूरा होने से पहले उन्हें बदला नहीं जा सकता.

उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार, आयोगों में नियुक्तियों को लेकर प्रक्रिया जारी है. डोटासरा की चिंता पर टिप्पणी करते हुए गोपाल शर्मा ने कहा कि जब भी कांग्रेस के भीतर Political परिस्थितियां बदलती हैं, तब वह सत्ता पक्ष को निशाना बनाने लगते हैं. कांग्रेस में प्रदेश नेतृत्व को लेकर चर्चाएं चल रही हैं और इसी कारण डोटासरा अधिक सक्रिय दिखाई दे रहे हैं.

भाजपा विधायक ने कहा कि गोविंद सिंह डोटासरा एक वरिष्ठ और जनाधार वाले नेता हैं, लेकिन उन्हें वह सम्मान नहीं मिल पाया, जिसके वे हकदार हैं. इसके लिए उन्होंने डोटासरा की कार्यशैली को भी जिम्मेदार बताया. कई बार वे आवेश में ऐसी बातें कह देते हैं, जिनसे उनकी Political छवि प्रभावित होती है. कांग्रेस देशभर में कमजोर हुई है और Rajasthan में भी उसे नुकसान उठाना पड़ा है, हालांकि वह अब भी राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी है. ऐसे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद की गरिमा बनाए रखना भी आवश्यक है. विधानसभा में डोटासरा उनसे वरिष्ठ हैं और भारतीय संस्कृति के अनुसार वे उनका सम्मान करते हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी दलों के वरिष्ठ नेता अंततः Rajasthan के हित में काम करेंगे.

मराठी भाषा को मान्यता देने को गोपाल शर्मा ने एक सकारात्मक पहल बताते हुए स्वागत किया. उन्होंने कहा कि देश के बड़े राज्यों की भाषाओं को अन्य राज्यों में भी पढ़ाया जाना चाहिए. आज विभिन्न राज्यों में बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों के लोग रहते हैं और वे चाहते हैं कि उनके बच्चों को अपनी मातृभाषा में भी शिक्षा का अवसर मिले. इससे राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समन्वय को मजबूती मिलेगी.

jaipur के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र की सुभाष कॉलोनी में हुए विवाद पर बोलते हुए गोपाल शर्मा ने कहा कि उन्हें रात करीब पौने दस बजे सूचना मिली कि एक मकान से लोगों पर हमला और पथराव किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना में महिलाओं पर भी हमला हुआ और कई लोग घायल हुए. घटना की सूचना मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे, तब तक कथित हमलावर वहां से फरार हो चुके थे. मौके पर Police बल तैनात था और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे. स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि इस तरह की घटनाएं पहले भी होती रही हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल बनता है.

गोपाल शर्मा ने कहा कि उन्होंने मौके पर मौजूद Police अधिकारियों से मांग की कि जिन लोगों की संलिप्तता सामने आई है और जिनके घरों से पथराव के सबूत मिले हैं, उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए. Police ने मौके पर कार्रवाई की और आश्वासन दिया कि नामजद अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि Police और प्रशासन के अनुरोध पर उन्होंने वहां मौजूद लोगों से शांति बनाए रखने और अपने-अपने घर लौटने की अपील की, जिसके बाद लोगों ने प्रशासन का सहयोग किया.

/डीकेपी