भाजपा ने अमित शाह को बनाया पश्चिम बंगाल का केंद्रीय पर्यवेक्षक, जेपी नड्डा को असम का जिम्मा सौंपा

New Delhi, 5 मई . पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली प्रचंड जीत के बाद अब प्रदेश में नई Government के गठन की तैयारी तेज हो गई है. इसी क्रम में अब भाजपा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पश्चिम बंगाल में केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है.

इसके अलावा Odisha के Chief Minister मोहन चरण माझी केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. इसकी जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी गई है. इसमें बताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने पश्चिम बंगाल में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. Odisha के Chief Minister मोहन चरण माझी को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.

अमित शाह और Odisha के सीएम माझी मिलकर राज्य में विधायक दल की बैठक और नेतृत्व चयन की प्रक्रिया को पूरा कराएंगे.

बता दें कि पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए भाजपा पहली बार Government बनाने जा रही है. चुनाव आयोग के मुताबिक, बंगाल में भाजपा को 207 सीटें मिली है, जबकि ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पार्टी को 80 सीटों पर जीत मिली है. इसके अलावा कांग्रेस को दो, सीपीआई (एम) को एक सीट मिली है.

इसके साथ ही भाजपा ने असम में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए Union Minister जेपी नड्डा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. वहीं, Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है.

असम में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाई है. एनडीए ने 126 विधानसभा सीटों में 102 सीटों पर जीत दर्ज की. भाजपा ने 82 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि उसके सहयोगी दलों बोडो पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) और असम गण परिषद (एजीपी) को 10-10 सीट पर जीत मिली है. वहीं कांग्रेस पार्टी को 19 सीटों पर जीत मिली है.

एसके/एएस