भाजपा को शासन नहीं, खुद की सत्ता प्यारी है : गौरव गोगोई

गुवाहाटी, 10 जून . Prime Minister Narendra Modi के पद पर रहते हुए 12 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी. असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष और Lok Sabha सदस्य गौरव गोगोई ने Government की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा का ध्यान जनता की सेवा से ज्यादा अपनी सत्ता को मजबूत करने पर है.

गौरव गोगोई ने से कहा कि किसी भी Government का मुख्य उद्देश्य जनता की भलाई, रोजगार सृजन और विकास की नीतियां बनाना होना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद भी भाजपा जनहित के मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय विपक्षी दलों को कमजोर करने में लगी हुई है.

गौरव गोगोई ने कहा, “Government बनने के बाद मंत्रियों को जिम्मेदारियां देनी चाहिए, उन्हें काम सौंपना चाहिए, रोजगार के अवसर पैदा करने चाहिए, नई नीतियां बनानी चाहिए और बजट के माध्यम से विकास की दिशा तय करनी चाहिए. लेकिन भाजपा इन कामों को छोड़कर विपक्ष को कमजोर करने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने में व्यस्त दिखाई देती है.”

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतंत्र की भावना को कमजोर करना चाहती है. भाजपा को शासन से अधिक खुद की सत्ता की चिंता है. देश के लोग आज कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब तलाश रहे हैं. उन्होंने कहा कि लोग जानना चाहते हैं कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें कब कम होंगी. युवाओं की सबसे बड़ी चिंता रोजगार है. यदि देश में पर्याप्त नौकरियां नहीं मिलेंगी तो क्या उन्हें रोजगार के लिए विदेश जाना पड़ेगा?

गौरव गोगोई ने शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि छात्र इस बात को लेकर चिंतित हैं कि उन्हें India के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में सीटें नहीं मिल रही हैं.

उन्होंने आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि व्यापारी रुपए की गिरती कीमत पर नजर रखे हुए हैं और सोच रहे हैं कि यह आगे कितना कमजोर होगा. वहीं, निवेशक भी यह विचार कर रहे हैं कि India में निवेश करना बेहतर होगा या किसी दूसरे देश में. धनी लोग भी विभिन्न कारणों से विदेशों में बसने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं.

एबीएम