
New Delhi, 12 जून . भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व Union Minister और Haryana व Himachal Pradesh के पूर्व Governor बंडारू दत्तात्रेय के जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. इस अवसर पर कई नेताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की.
social media प्लेटफॉर्म एक्स पर Union Minister मनोहर लाल ने लिखा, “Himachal Pradesh व Haryana के पूर्व Governor बंडारू दत्तात्रेय, आपको जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं. प्रभु से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशपूर्ण जीवन की कामना करता हूं.”
Union Minister शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, “वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व Union Minister और Haryana व Himachal Pradesh के पूर्व Governor दत्तात्रेय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सुख-समृद्धि प्रदान करें.”
Union Minister नितिन गडकरी ने लिखा, “पूर्व Governor दत्तात्रेय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. यह अवसर खुशियां लेकर आए और आने वाला वर्ष अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि से भरा हो.”
Madhya Pradesh Government में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने लिखा, “भाजपा के वरिष्ठ नेता, सादगी व शुचिता के प्रतीक और Haryana व Himachal Pradesh के पूर्व Governor बंडारू दत्तात्रेय को जन्मदिवस की आत्मीय बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं. राष्ट्र निर्माण और लोक-कल्याण के लिए समर्पित आपका दीर्घकालिक सार्वजनिक जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूं.”
BJP MP दिनेश शर्मा ने लिखा, “वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व Union Minister एवं Haryana के पूर्व Governor बंडारू दत्तात्रेय को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आप दीर्घायु हों, सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें प्रभु श्रीराम जी से मेरी यही कामना है.”
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने लिखा, “पूर्व Governor दत्तात्रेय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. यह विशेष दिन आपके जीवन में अपार खुशियां लाए और आने वाला वर्ष आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य, स्थायी समृद्धि और राष्ट्र व समाज की सेवा में निरंतर शक्ति प्रदान करने वाला हो. आपके दीर्घायु, संतोषपूर्ण और आनंदमय जीवन की कामना करता हूं.”
–
Skip to content