भाजपा नेताओं ने बताया, कैसा रहा पीएम मोदी के कार्यकाल का 12 साल

सीतापुर (उत्तर प्रदेश), 10 जून . भाजपा नेता राजेश वर्मा ने Prime Minister Narendra Modi के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने के मौके पर खुशी जाहिर की.

राजेश वर्मा ने Wednesday को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम केंद्र Government की उपलब्धियों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें यह बता रहे हैं कि किस तरह से यह Government आपके हितों के लिए काम कर रही है.

उन्होंने कहा कि गौर करने वाली बात यह है कि इन कार्यक्रमों में शामिल होने वाले सभी लोगों ने क्रमवार तरीके से यह बताने की कोशिश की कि Prime Minister के कार्यकाल में किन क्षेत्रों में काम किया गया और किस तरह के बदलाव हमें देखने को मिल रहे हैं.

वहीं, भाजपा नेता राकेश राठौर ने भी मोदी Government के 12 साल पूरे होने के मौके पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि हम 5 जून से कार्यक्रम कर रहे हैं, जो कि 12 जून तक चलेगा, ताकि Government की उपलब्धियों पर पारस्परिक चर्चा हो सके. आज हमने शिक्षा विभाग पर चर्चा की. हम लोगों ने दूसरों के विचार भी सुने. हम आपस में पूरा तालमेल स्थापित करके योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम कर रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा कि अगर आपको यकीन नहीं हो तो आप उत्तर प्रदेश को ही देख लीजिए. 2017 से पहले यहां की स्थिति क्या थी और आज क्या स्थिति है. आज पूरे प्रदेश की स्थिति बदल चुकी है. यह सबकुछ जनकल्याणकारी योजनाओं की वजह से हुआ है, जिसका फायदा लोगों को मिल रहा है.

इसके अलावा, उन्होंने विश्वास जताया कि Prime Minister Narendra Modi का 2047 का मिशन हर हाल में पूरा होगा. उसे पूरा होने से कोई नहीं रोक सकता है. हमें पूरा विश्वास है. विकास का यह सिलसिला यूं ही जारी रहेगा और इसका लाभ हर जन तक पहुंचेगा.

एसएचके/डीकेपी