
New Delhi, 20 अगस्त . ‘वंदे मातरम’ के गायन को लेकर कांग्रेस के हालिया फैसले पर सत्तापक्ष ने कड़ा ऐतराज जताया है. भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस वोटबैंक की घटिया राजनीति कर रही है. India माता के इस अपमान को देश बर्दाश्त नहीं करेगा.
Union Minister शिवराज सिंह चौहान ने Thursday को Patna में कहा, “हजारों क्रांतिकारियों ने ‘वंदे मातरम’ का उद्घोष किया था, जिन्होंने खुशी-खुशी फांसी का फंदा चूमा और देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी. ‘वंदे मातरम’ India का गौरव है. पूरा ‘वंदे मातरम’ न गाना सिर्फ ‘वंदे मातरम’ का अपमान नहीं है. यह India माता का भी अपमान है.”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लीगी मानसिकता अभी तक बदली नहीं है. 1937 में मु्स्लिम लीग के दबाव में कांग्रेस ने यह फैसला लिया था कि पूरा ‘वंदे मातरम’ गीत नहीं गाया जाएगा. आज भी कांग्रेस India की संस्कृति, जीवन मूल्य, परंपराओं और जड़ों से जुड़ी हुई नहीं है. वह वोटबैंक की घटिया राजनीति कर रही है.
Union Minister ने सवाल पूछा, “क्या कांग्रेस संसद से ऊपर है और क्या संविधान से ऊपर है?” शिवराज सिंह ने कहा, “India माता के इस अपमान को देश बर्दाश्त नहीं करेगा. कांग्रेस को देश कभी माफ नहीं करेगा.”
वहीं, BJP MP अनुराग ठाकुर ने Thursday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “कांग्रेस ने आखिरकार मान लिया है कि वह वंदे मातरम का विरोध करती रहेगी. कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने निर्णय लिया है कि कांग्रेस ‘वंदे मातरम’ का दो छंद ही गाएगी. कांग्रेस अपने को देश और संविधान से ऊपर मानती है. संसद जब कोई कानून पारित करता है तो देशवासियों को मानना पड़ता है संविधान यही कहता. संविधान का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान.”
बिहार Government में मंत्री विजय सिन्हा ने से बात करते हुए कहा, “कांग्रेस मानसिक तौर पर गुलाम है और कांग्रेस में बैठे लोग बंधुआ मजदूर की तरह हैं. सोनिया गांधी जो भारतीय कल्चर से बहुत दूर हैं, ‘वंदे मातरम’ का अर्थ भी जिन्हें समझ में नहीं आता उनके इशारे पर इस तरह के तुष्टिकरण के निर्णय उनके लिए आत्मघाती होगा. जो India माता का सम्मान ना करे यह देश उसे स्वीकार नहीं करेगा.”
–
डीसीएच/
Skip to content