संघ के पांचवें सरसंघचालक के.एस. सुदर्शन की जयंती पर भाजपा नेताओं ने किया नमन

New Delhi, 18 जून . राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक के.एस. सुदर्शन की Thursday को जयंती है. जयंती के अवसर पर भाजपा नेताओं ने उनको नमन किया.

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक के एस सुदर्शन जी की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन.”

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है. सीएम योगी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “आरएसएस के पांचवें सरसंघचालक के. एस. सुदर्शन जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि.

सीएम योगी ने आगे लिखा, “राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता के प्रति समर्पित आपका तपस्वी जीवन भारतीय चिंतन और संगठन शक्ति का प्रेरणादायी प्रतीक है. आपके उत्कृष्ट विचार, उच्च आदर्श और राष्ट्र-निर्माण के प्रति समर्पण सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे.”

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पर लिखा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक, परम पूज्य के.एस. सुदर्शन जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. परम पूज्य सुदर्शन जी का जीवन राष्ट्र चिंतन और संगठन विस्तार को समर्पित रहा.

सीएम रेखा ने आगे लिखा, “सनातन परंपरा व आधुनिक विज्ञान के समन्वय के साथ स्वदेशी आर्थिक दर्शन के आप प्रबल पक्षधर रहे. India माता के वैभव और देश की प्रगति हेतु आपके ओजस्वी विचार हम सभी के लिए निरंतर प्रेरणा के स्रोत हैं.”

Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा, “महान चिंतक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक के. एस. सुदर्शन जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं. उन्होंने औपनिवेशिक मानसिकता की बेड़ियों में जकड़े समाज की मुक्ति के लिए स्वदेशी दृष्टि तथा हिंदू संस्कृति का विस्तार करने में स्वयं को खपा दिया. ग्राम विकास और सामाजिक समरसता के लिए भी उनके प्रयास अनुकरणीय हैं.

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने ‘एक्स’ पर लिखा, “मां भारती के अनन्य उपासक, स्वदेशी चिंतन के सशक्त प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक परम श्रद्धेय के. एस. सुदर्शन जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! राष्ट्रहित, स्वावलंबन और सामाजिक समरसता के प्रति उनका समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणापुंज है. उनके विचार सदैव राष्ट्र निर्माण के पथ पर हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे.

उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक चेतना और संगठनात्मक सुदृढ़ता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक के.एस. सुदर्शन जी की जयंती पर कोटिशः नमन. आपका राष्ट्रनिष्ठ जीवन, दूरदर्शी नेतृत्व और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण हम सभी को राष्ट्रसेवा एवं समाज कल्याण के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा.

बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, “महान राष्ट्रभक्त, प्रखर विचारक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंचम सरसंघचालक के. एस. सुदर्शन जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक चेतना और समाज सेवा के प्रति उनका समर्पित जीवन सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा. उनके विचार और आदर्श देशभक्ति तथा संगठन शक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे.

एसडी/एएस