
New Delhi, 17 जुलाई . उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से BJP MP और Actor रवि किशन के जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्रियों, Chief Minister योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.
Union Minister मनोहर लाल ने एक्स पर लिखा, “संसद में ऊर्जावान एवं कर्मठ सहयोगी, गोरखपुर से लोकप्रिय सांसद रवि किशन, आपको जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं. प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं.”
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा, “गोरखपुर Lok Sabha क्षेत्र से लोकप्रिय सांसद, सुप्रसिद्ध Actor रवि किशन को जन्मदिन की आत्मीय बधाई! गुरु श्री गोरक्षनाथ जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं.”
Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, “गोरखपुर के लोकप्रिय सांसद एवं प्रख्यात Actor रवि किशन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी से आपके लिए आरोग्यता और यशपूर्ण जीवन की प्रार्थना है.”
उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, “प्रसिद्ध Actor व उत्तर प्रदेश के गोरखपुर Lok Sabha क्षेत्र से जनप्रिय मा. सांसद रवि किशन, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं.”
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “प्रख्यात Actor एवं गोरखपुर से सांसद रवि किशन को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें तथा दीर्घायु हों.”
उत्तर प्रदेश Government के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा, “ऊर्जावान एवं कर्मशील व्यक्तित्व के धनी, गोरखपुर के जनप्रिय Lok Sabha सांसद तथा हिंदी व भोजपुरी सिनेमा के सुप्रसिद्ध फ़िल्म Actor रवि किशन, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मैं ईश्वर से आपके बेहतर स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं.”
बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, “भोजपुरी सिनेमा के प्रख्यात Actor एवं गोरखपुर से लोकप्रिय सांसद रवि किशन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना है. आप निरंतर जनसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में नई ऊंचाइयां प्राप्त करें, यही शुभेच्छा.”
–
ओपी/एएस
Skip to content