
Patna, 27 जुलाई . भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन तथा प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने दावा किया कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेगा. उन्होंने कहा कि यहां की जनता के साथ भाजपा का पारिवारिक रिश्ता है. 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता ने भरपूर समर्थन दिया था और 30 जुलाई को यह प्यार दोहराया जाएगा.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रोड शो का जिक्र करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा, “Patna में भाजपा चीफ का रोड शो है. मुझे पूरी उम्मीद है कि उनके रोड शो में काफी संख्या में लोग शामिल होंगे. नितिन नवीन 2025 के चुनाव में यहां रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीते; हालांकि, राज्यसभा सदस्य बनने के बाद उन्होंने यह सीट छोड़ दी, जिसके बाद उपचुनाव हो रहा है. यहां से भाजपा के प्रत्याशी को समर्थन मिल रहा है.
सीएम सम्राट चौधरी को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि तेजस्वी यादव सम्राट चौधरी को ‘गुंडा Chief Minister ’ कह रहे हैं. सम्राट चौधरी एक लोकप्रिय Chief Minister हैं और बेहतरीन काम कर रहे हैं. उनका यह बयान न सिर्फ सम्राट चौधरी का अपमान है, बल्कि पूरी बिहार जनता का अपमान है. तेजस्वी यादव को अपनी बातों के लिए माफी मांगनी चाहिए.”
पेपर लीक रोकने वाले बिल पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने Lok Sabha में पेपर लीक रोकने वाला बिल लाकर छात्रों से किया वादा पूरा किया है. हाई पावर्ड कमेटी और टास्क फोर्स भी गठित कर दिया गया है. उन्होंने विपक्ष से इस कानून का समर्थन करने की अपील की.
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने कार्यकाल में उत्कृष्ट काम किया. नीट परीक्षा में 22 लाख से अधिक बच्चों का री-नीट परीक्षा कराया गया. छात्रों के हित में उन्होंने इस्तीफा भी दे दिया. विपक्ष चुनावी फायदे के लिए छात्रों के कंधे पर सवार होने की कोशिश कर रहा है, लेकिन यह कामयाब नहीं होगा.
दूसरी ओर, social media पर सीजेपी कार्यकर्ता के जश्न मनाने वाले वीडियो पर भाजपा प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने कहा कि हमारा उससे कोई मतलब नहीं है. मुद्दा उठा, प्रदर्शन हुआ, Government ने संवाद किया और समाधान निकाला. समाधान निकलना सबसे महत्वपूर्ण है. हमारी Government संवेदनशील है और संवाद के जरिए समस्याओं का समाधान चाहती है.
प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान पर गुरु प्रकाश ने कहा कि प्रियंका और राहुल गांधी Political रोटियां सेंकने की कोशिश कर रहे हैं. छात्र हित से उनका कोई लेना-देना नहीं है. राहुल गांधी नेता विपक्ष की संवैधानिक जिम्मेदारी से भागते हैं. वे सदन में भी मौजूद नहीं रहते.
यूपी चुनाव 2027 को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कितने भी साथ आ जाएं, भाजपा का गठबंधन जनता के साथ है. जनता ने योगी आदित्यनाथ को जनादेश दिया है और 2027 में भी भरपूर आशीर्वाद मिलेगा.
–
डीकेएम/
Skip to content