पीएम मोदी पर राहुल गांधी की टिप्‍पणी पर भड़के भाजपा नेता, बोले- भाषा अनुचित, अभद्र और असंसदीय

नई दिल्‍ली, 21 मई . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा Prime Minister Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर की गई ‘गद्दार’ वाली टिप्पणी की कड़ी आलोचना की. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की भाषा अनुचित,अभद्र और असंसदीय है.

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा, “राहुल गांधी ने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है, वह न केवल अनुचित है बल्कि अभद्र और असंसदीय भी है.

उन्‍होंने कहा कि ऐसा लगता है कि यह बात उन्होंने हताशा में कही है और इस तरह की टिप्पणियां स्वीकार्य नहीं हैं. वह चीन के साथ किए गए करार को कब सार्वजनिक करेंगे. वह देशहित में है या देश के साथ गद्दारी है.

कर्नाटक से BJP MP लहर सिंह सिरोया ने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है. मीडिया को इन्‍हें इग्‍नोर करना चाहिए. राहुल गांधी के बचकाने बयानों पर प्रतिक्रिया देकर हमें अपने समय को व्‍यर्थ नहीं करना चाहिए. पूरा देश जानता है कि वह किस भाषा का प्रयोग करते हैं.

Mumbai भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने कहा कि राहुल गांधी अर्बन नक्‍सल के सरगना हैं और वह फेक नरेटिव फैलाते रहते हैं. राहुल गांधी ने भारत, भारतवासी और India Government को बदनाम किया है. वह India को विश्‍व गुरु बनाने से रोकने और देश के विकास में अवरोध पैदा करने वाले अंतरराष्‍ट्रीय ताकतों की हाथ की कठपुतली हैं.

इसके अलावा, संत समाज ने भी राहुल गांधी के बयान को अमर्यादित बताया है. संत योगानंद गिरि महाराज ने Prime Minister और गृह मंत्री के खिलाफ राहुल गांधी की टिप्पणियों की कड़ी आलोचना करते हुए सार्वजनिक चर्चाओं में मर्यादा बनाए रखने की अपील की.

उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी के बयान से इनके स्तर का पता चलता है. राहुल गांधी के आज तक के सारे बयान बचकाना हैं. कहा गया है कि वाणी ही व्‍यक्ति का परिचय है. उनकी वाणी से योग्‍यता का पता चलता है. वह India के लिए षड्यंत्र रचने का काम करते रहे हैं. राहुल गांधी को इस तरह के बयान से बचना चाहिए. राहुल गांधी के बयानों की वजह से कांग्रेस आज अस्तित्‍व की लड़ाई लड़ रही है.

एएसएच/पीएम