अभद्र टिप्पणी पर भड़के भाजपा नेता, बोले- पीएम मोदी की लोकप्रियता से राहुल को लगती है मिर्ची

Patna, 21 मई . Prime Minister Narendra Modi के विदेश दौरे को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ओर से की गई अभद्र टिप्पणी पर बिहार Government के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा है कि Prime Minister की लोकप्रियता से उन्हें मिर्ची लगती है.

पश्चिम बंगाल के मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य करने पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि हमारे रग-रग में राष्ट्रवाद है. इस देश के सभी लोग राष्ट्रवादी हैं. इसलिए राष्ट्रवाद के नियम के अनुसार सबको चलना है. बिहार में एनकाउंटर को लेकर तेजस्वी यादव के सवाल पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि Government की ओर से जवाब दे दिया गया है कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती है. जहां भी अपराधी रहेगा, वहां कानून अपना काम करेगा.

दिलीप जायसवाल ने कहा कि मैंने पूरे बिहार के लोगों से आह्वान किया है कि समाज में अकड़कर चलने वाले, रंगदार, माफिया और अपराधियों का सामाजिक कार्य में बहिष्कार करें. उनको निमंत्रण में मत बुलाइए और देखने पर नजरअंदाज कर दीजिए, जिससे उनको शर्म महसूस हो. जब तक ऐसे लोगों का समाज बहिष्कार नहीं करेगा, तब तक समाज में सुधार करना Government के लिए संभव नहीं है.

पीएम मोदी के विदेश दौरे को लेकर भाजपा नेता अजय आलोक ने कहा कि 15 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समझौता हुआ है और यह ऐतिहासिक समझौता है. India का इटली से संबंध और प्रगाढ़ हुआ है. वर्ष 2030 तक 20 बिलियन यूरो के व्यापार का लक्ष्य रखा गया है. एआई, कप्यूटर, टेक्लोलॉजी, शिप बिल्डिंग जैसे तमाम क्षेत्रों में समझौते हुए हैं. अजय आलोक ने कहा कि पीएम मोदी की पांच देशों की यात्रा से राहुल गांधी जैसे लोगों के पेट में दर्द हो रहा है. बंगाल Government की ओर से मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य करने को लेकर उन्होंने कहा कि वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत है. स्कूल हो या मदरसा, देश में राष्ट्रीय गीत नहीं गाया जाएगा तो क्या गाया जाएगा.

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे अभी भी जातीय प्रभाव से बाहर नहीं निकले हैं. 2025 के चुनाव में इतनी दुर्गति हुई लेकिन फिर भी जाति का भूत पीछा नहीं छोड़ रहा है. यूपी में अखिलेश को देखेंगे तो उन्हें सीख मिलेगी. उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए Police को पूरी छूट दी गई है. कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

एसडी/पीएम