
New Delhi, 21 मई . कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पीएम Narendra Modi और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर की गई अमर्यादित टिप्पणी का मामला Police स्टेशन तक पहुंच गया है. भारतीय जनता युवा मोर्चा के दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक दुबे ने दिल्ली के तिगड़ी थाना क्षेत्र में एक शिकायत दी, जिसमें राहुल गांधी के खिलाफ First Information Report दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की गई है.
शिकायत में कहा गया है कि 20 मई को एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी द्वारा देश के Prime Minister Narendra Modi और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया. शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस तरह की भाषा सार्वजनिक मंच पर उपयोग करना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है.
शिकायत में यह भी कहा गया है कि किसी भी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति या देश के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी न केवल उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाती है, बल्कि इससे समाज में तनाव और वैमनस्य फैलने की आशंका भी बढ़ जाती है. अभिषेक दुबे का कहना है कि सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखना बेहद जरूरी है, ताकि Political माहौल संतुलित और शांतिपूर्ण बना रहे.
उन्होंने अपनी शिकायत में Police से मांग की है कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाए और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) सहित अन्य संबंधित कानूनी धाराओं के तहत First Information Report दर्ज की जाए. साथ ही यह भी कहा गया है कि ऐसी कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में कोई भी सार्वजनिक मंच से इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करने से बचे.
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस तरह के बयान समाज में गलत संदेश देते हैं और आम लोगों के बीच Political कटुता बढ़ा सकते हैं, इसलिए इस मामले में तत्काल और सख्त कार्रवाई की जरूरत है.
फिलहाल Police की ओर से इस शिकायत पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
–
पीआईएम/डीकेपी
Skip to content