
रांची/Patna, 7 अगस्त . जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन को Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के समर्थन देने के बाद राजनीति तेज हो गई है. भाजपा और जदयू ने कांग्रेस पर सुविधा की राजनीति करने का आरोप लगाया है.
बिहार Government के मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा, “Jharkhand में छात्र बिना किसी Political दल के समर्थन के लगातार भूख हड़ताल और प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. अब तक Government ने उनकी चिंताओं पर ध्यान नहीं दिया है. राज्य Government को उनकी पीड़ा को स्वीकार करना चाहिए और उचित कार्रवाई करनी चाहिए.”
भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने से कहा, “राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी एक्सपोज हो गई है. ये सुविधा की राजनीति करते हैं. छात्रों और आंदोलन के प्रति इनका रवैया इस बात पर निर्भर करता है कि मामला किस राज्य का है.”
उन्होंने कहा, “Jharkhand के छात्र 12-13 दिनों से कह रहे थे कि राहुल गांधी आप कब आओगे, लेकिन राहुल गांधी पर कोई असर नहीं हो रहा था. 13 दिनों के बाद उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी किया.”
प्रतुल शाहदेव ने सवाल उठाया, “राहुल गांधी की वर्चुअल सहानुभूति बच्चों को नहीं चाहिए. बच्चे चाहते हैं कि आप जमीन पर आकर उनका समर्थन करें क्योंकि यहां आपकी Government है. क्या ये आपके बच्चे नहीं हैं? कांग्रेस पूरी तरह से एक्सपोज हो गई है.”
Patna में बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, “उन्हें Jharkhand इतनी जल्दी याद आ गया. उनके वहां 4 मंत्री हैं, लेकिन क्या उनमें से कोई भी Jharkhand में छात्रों से मिलने गया? अगर वे इस मुद्दे को लेकर थोड़े भी गंभीर होते तो Jharkhand के Chief Minister हेमंत सोरेन पर दबाव बनाते कि सीबीआई जांच का आदेश दिलाएं.”
उन्होंने कहा, “पीएम मोदी छात्र हित की बात करते हैं लेकिन राहुल गांधी केवल Political रोटियां सेंकने का काम करते हैं.”
जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, “पहला सवाल यही है कि ये लोग 14वें दिन गहरी नींद से क्यों जागे हैं. आंदोलनकारी लगातार शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रख रहे हैं. मैदान की तस्वीरें बता रही हैं कि वे लगातार एक ही बात कह रहे हैं कि यहां मेरिट और योग्यता के आधार पर किसी को नौकरी नहीं मिलती, इसके लिए मोटी कीमत चुकानी पड़ती है.”
उन्होंने कहा, “अगर ये मामला सीएम हेमंत सोरेन को सुलझाना होता तो उनके पास पर्याप्त समय था लेकिन उन्होंने उलझाने के लिए एक उपसमिति बना दी. छात्र किसी भी सूरत में तैयार नहीं थे. वे सीधे तौर पर हेमंत सोरेन से बात करना चाहते थे. अब राहुल गांधी और हेमंत सोरेन की नींद टूटी है क्योंकि इन्हें पता है आने वाले समय में युवाओं का गुस्सा इन दोनों पर कितना भारी पड़ेगा.”
जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी लंबे समय से नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता और गड़बड़ियों की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं.
–
Skip to content