
बीकानेर, 13 अप्रैल . केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन को लेकर समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन विकास के क्षेत्र में बड़ा मील का पत्थर है. सभी लोग इसका स्वागत कर रहे हैं. इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. इससे उर्जा के क्षेत्र में भी ‘आत्म निर्भर भारत’ अभियान की ओर तेजी से बढ़ेंगे.
विधानसभा चुनावों को लेकर अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि भाजपा सब जगह बहुत अच्छी स्थिति में है. मेरे पास तमिलनाडु का प्रभार है. तमिलनाडु में इस बार डीएमके शासन के प्रति लोगों में गुस्सा है. वहां सत्ता विरोधी लहर है. मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर उन्होंने कहा कि हमने उनके बयान की निंदा की है. उनकी भाषा मर्यादित नहीं थी.
उन्होंने आगे कहा कि आशा भोसले संगीत के क्षेत्र में बहुत बड़ा नाम थीं. उनके जाने से मन दुखी और व्यथित है. बीकानेर के लोगों से मुझे जानकारी मिली कि आशा भोसले ने बीकानेर के देशनोक स्थित करणी माता मंदिर के लिए विशेष भजनों और भोग आरती को अपनी आवाज दी थी. यह हमारे बीकानेर के लिए गर्व की बात है. भगवान ने उनको सुरीली आवाज दी. आज हमारे बीच वह नहीं हैं. हम संवेदना व्यक्त करते हैं. जिस तरह का जीवन उन्होंने जिया, संगीत के क्षेत्र में काम करने वाली पीढ़ी उनसे प्रेरणा लेगी. एक वक्त में मैं आशा के गीत को गुनगुनाता था.
Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने आशा ताई को भावभीनी श्रद्धांजिल अर्पित की थी. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि पद्म विभूषण और Maharashtra भूषण से सम्मानित वयोवृद्ध गायिका आशा ताई के निधन की खबर बेहद हृदयविदारक है. उन्होंने अभी तीन साल पहले ही अपना 90वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया था. उनके निधन के साथ ही लता दीदी के बाद मंगेशकर परिवार का एक और सितारा टूट गया है. सुरों का वह खूबसूरत चमन आज वीरान हो गया है.
–
एसडी/डीकेपी
Skip to content