
Lucknow, 4 जुलाई . भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने Saturday को Lucknow स्थित प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के नवगठित प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों और जिलाध्यक्षों के साथ पहली संगठनात्मक बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया.
उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव प्रवास कर केंद्र और प्रदेश Government की उपलब्धियों को हर मतदाता तक पहुंचाने का आह्वान किया. साथ ही विपक्ष पर नकारात्मक राजनीति का आरोप लगाते हुए बूथ संगठन को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताया. प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित बैठक में Chief Minister योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष, उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह मौजूद रहे.
नितिन नवीन ने कहा कि सांसद, विधायक, पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधि नियमित रूप से गांवों में प्रवास करें और Prime Minister Narendra Modi तथा Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली डबल इंजन Government की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं.
उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वह जनता का ध्यान भटकाने के लिए नकारात्मक राजनीति कर रहा है. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से पद की अपेक्षा संगठन को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि सम्मान मांगने से नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण से मिलता है.
उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि हर महीने मंडल, जिला और प्रदेश स्तर पर नियमित बैठकें होंगी तथा वह स्वयं भी क्षेत्रीय प्रवास शुरू करेंगे.
उन्होंने प्रत्येक बूथ पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के आयोजन और उसके बाद बूथ बैठक सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि मजबूत बूथ ही चुनावी जीत की सबसे बड़ी कुंजी है. Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा कि Government के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में संगठन की भूमिका सबसे अहम है.
उन्होंने कहा कि विपक्ष विकास के मुद्दे पर मुकाबला नहीं कर पा रहा है, इसलिए जातीय विभाजन और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहा है. कार्यकर्ताओं को ऐसे दुष्प्रचार से बचते हुए Government के कार्यों को प्रभावी ढंग से जनता के सामने रखना होगा.
Chief Minister ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश की तस्वीर और पहचान बदली है. कानून-व्यवस्था, निवेश, रोजगार, आधारभूत ढांचे और किसान कल्याण के क्षेत्र में प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है.
उन्होंने युवाओं तक Government की उपलब्धियां पहुंचाने के लिए social media के प्रभावी उपयोग पर भी जोर दिया. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा आगामी विधानसभा चुनाव की संगठनात्मक तैयारियों का शंखनाद है. उन्होंने विश्वास जताया कि बूथ स्तर तक मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर भाजपा 2027 में प्रचंड बहुमत के साथ नया इतिहास रचेगी.
–
विकेटी/एमएस
Skip to content