
Lucknow, 5 जुलाई . उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने संगठन और सहयोगी दलों के साथ रणनीतिक मंथन तेज कर दिया है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने Sunday को Lucknow में एनडीए सहयोगी दलों के नेताओं और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग-अलग दौर की बैठकें कीं. बैठकों में सीट बंटवारे के बजाय 2027 में 2017 से भी बड़ी जीत का लक्ष्य, संगठनात्मक मजबूती और सभी 403 विधानसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर जोर दिया गया.
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सबसे पहले होटल ताज में एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं से मुलाकात की. बैठक में निषाद पार्टी के अध्यक्ष एवं मंत्री संजय निषाद, सुभासपा प्रमुख एवं मंत्री ओम प्रकाश राजभर, अपना दल (एस) के नेता एवं मंत्री आशीष पटेल तथा रालोद की ओर से त्रिलोक त्यागी मौजूद रहे.
इसके बाद उन्होंने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ अलग बैठक कर प्रदेश के Political हालात, संगठन और सामाजिक समीकरणों पर विस्तार से चर्चा की. बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, स्वतंत्र देव सिंह, महेंद्रनाथ पांडेय, सूर्य प्रताप शाही, रमापति राम त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत बाजपेयी और उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहे. हालांकि, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय कटियार बैठक में शामिल नहीं हुए. इस संबंध में जब पत्रकारों ने मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से सवाल किया तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. बैठक के बाद सहयोगी दलों के नेताओं ने स्पष्ट किया कि सीटों के बंटवारे पर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है.
निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि एनडीए का पूरा फोकस उत्तर प्रदेश में पहले से भी बड़ी ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर है. उन्होंने कहा कि सभी सहयोगी दल इस बात पर मंथन कर रहे हैं कि प्रत्येक विधानसभा सीट को जीतने वाली सीट कैसे बनाया जाए. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, चुनावी विषयों पर चर्चा स्वाभाविक रूप से आगे बढ़ेगी.
सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने भी सीट बंटवारे की चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सभी सहयोगी दलों से अलग-अलग मुलाकात कर रहे हैं और हर बैठक में केवल जीत की रणनीति पर चर्चा हुई है. उन्होंने कहा कि एनडीए का लक्ष्य प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ना और 2017 से अधिक सीटें जीतना है. चौरी-चौरा सीट या किसी अन्य सीट को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है.
उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा 2027 में लगातार तीसरी बार Government बनाएगी. उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता गुंडाराज, माफियाराज, दंगों और वंशवादी राजनीति नहीं बल्कि विकास, सुशासन और सुरक्षा के पक्ष में है.
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह पूरी तरह संगठनात्मक प्रवास है. उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को आगामी चुनावों के लिए संगठन मजबूत करने और Government की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का मंत्र दिया है. उन्होंने Samajwadi Party पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसका एजेंडा समाज को जाति, भाषा और क्षेत्र के आधार पर बांटना है, जिसे प्रदेश की जनता भलीभांति समझ चुकी है.
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा तक पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका कार्यकर्ता है. उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता जातिवाद, क्षेत्रवाद, व्यक्तिवाद और वंशवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद की भावना के साथ काम करता है और केंद्र व राज्य Government की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.
–
विकेटी/डीकेपी
Skip to content