
New Delhi, 20 मई . Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से पीएम मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर भाजपा ने पलटवार किया है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दावा किया कि राहुल गांधी राजनीति के राहु हैं जो वातावरण को दूषित कर रहे हैं.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि राहुल गांधी का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. आपने न केवल पीएम Narendra Modi का अपमान किया है, बल्कि इस देश के 140 करोड़ लोगों का भी अपमान किया है. वे पुरानी चीजों से सबक नहीं लेते हैं, जब-जब उन्होंने पीएम मोदी का अपमान किया, तब-तब जनता ने पीएम मोदी को जीत की माला पहनाई. आने वाले दिनों में उनके इस घटिया बयानों के लिए बड़ी कीमत चुकानी होगी.
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और कहीं न कहीं उनकी अराजक मानसिकता को दर्शाता है. मेरा मानना है कि भारतीय राजनीति में, जहां शालीनता, सामाजिक सौहार्द और आपसी सम्मान की परंपरा है, वहां उनका यह बयान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. मेरा मानना है कि लगातार मिल रही हार और हताशा उनके स्वभाव और चरित्र में झलक रही है और आज यही बेबसी और हताशा ऐसे शब्दों के रूप में सामने आ रही है. देश की जमीन को उनके पूर्वजों ने गिरवी रखा, पीएम मोदी के नेतृत्व में जमीन और जमीर भी सुरक्षित हुआ. कांग्रेस Government तो भ्रष्टाचार में डूबी रही. हमारी Government ने आतंकवाद पर लगाम लगाने का काम किया. नितिन नवीन ने कहा कि राहुल गांधी भारतीय राजनीति के राहु हैं और राजनीति के वातावरण को गंदा कर रहे हैं.
वहीं, Union Minister गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की भाषा किसी दुश्मन देश जैसी हो गई है. राहुल गांधी जिस तरह से बोलते हैं, वैसा तो कोई विरोधी देश ही बोलता है. दुनिया India की अर्थव्यवस्था के बारे में पहले से ही जानती है, उसे राहुल गांधी से किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है. आज राहुल गांधी देश में अशांति फैलाना चाहते हैं लेकिन उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि इस देश की जनता और युवा पीएम Narendra Modi और अमित शाह के साथ खड़े हैं.
उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि राहुल गांधी हताशा में हैं और यह हताशा गांधी परिवार की सत्ता की भूख से उपजी है. इसी हताशा में वह मानसिक रूप से अस्थिर हो गए हैं.
Gujarat के उपChief Minister हर्ष संघवी ने कहा कि आप लोग राहुल गांधी की मानसिक स्थिति से भली-भांति परिचित हैं. वे अभी-अभी विदेश से लौटे हैं, हो सकता है कि वे वहां से कोई नया एजेंडा लेकर आए हों.
BJP MP India सिंह कुशवाह ने कहा कि हमारे देश की स्थिति मजबूत है. जिस तरह से हमारे पड़ोस में युद्ध चल रहा है, उसे देखते हुए हमारा पक्का मानना है कि Prime Minister के नेतृत्व में देश सुरक्षित है और सही दिशा में आगे बढ़ रहा है. राहुल गांधी के बयान के बारे में क्या बोलना है, उन्हें तो न ही जनता और न ही उनकी अपनी पार्टी के सदस्य गंभीरता से लेते हैं.
BJP MP अनुराग ठाकुर ने कहा कि India के संविधान को किसी और ने नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार ने ही नष्ट किया है. इतिहास गवाह है कि नेहरू की पहली Government में संविधान में जो संशोधन किए गए थे, वे केवल मीडिया को दबाने के लिए थे. इंदिरा गांधी ने तो संविधान की आत्मा को ही पूरी तरह से खत्म कर दिया था. तब इसे India का संविधान नहीं बल्कि ‘इंदिरा का संविधान’ कहा जाता था. आज जब राहुल गांधी संविधान की बात करते हैं, तो मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि लोकतंत्र की हत्या और संविधान को कुचलने का काम 1975 में किया गया था, जब इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया था.
BJP MP मनन मिश्रा ने कहा कि यह लगभग साबित हो चुका है कि राहुल गांधी खुद देश के गद्दार हैं. जब भी वे विदेश जाते हैं, तो India के कई दुश्मनों, असामाजिक तत्वों और राष्ट्र-विरोधी लोगों से मिलते हैं और उन मुलाकातों में वे कोई न कोई साजिश रचते हैं. यह व्यक्ति देश का गद्दार है.
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि राहुल गांधी की सोच अराजक है. राहुल गांधी बिल्कुल शहरी नक्सलियों की तरह बोलते हैं. राहुल गांधी ने 140 करोड़ देशवासियों को गद्दार कहा है. इन सब बातों से यह साफ हो जाता है कि राहुल गांधी की नीति और मंशा ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ जैसी ही है. वह इस बात से हताश हैं कि भारतीय राज्य के खिलाफ लड़ने और जेनजी को भड़काने और उकसाने की उनकी मंशा नाकाम रही.
बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि यह सब साफ तौर पर उनकी हताशा को दिखाता है. जब वे विदेश जाते हैं, तो अपने ही देश के खिलाफ बोलते हैं. देश के भीतर वे दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता Narendra Modi और गृह मंत्री के खिलाफ बोलते हैं. वे जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, उसे इस देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी. Prime Minister हमारे लिए आदर्श हैं.
BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi और गृह मंत्री अमित शाह के लिए राहुल गांधी ने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया है, वे बेहद निंदनीय हैं. उनके इस बयान से साफ पता चलता है कि कांग्रेस भ्रम और हताशा की स्थिति में है.
–
डीकेएम/पीएम
Skip to content