यूपी में फिर बनेगी भाजपा सरकार, इमरजेंसी देश के इतिहास का काला अध्याय: अभिजात मिश्रा

Lucknow, 25 जून . उत्तर प्रदेश भाजपा की नई संगठनात्मक टीम में महासचिव नियुक्त किए जाने के बाद अभिजात मिश्रा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उस पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे. आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी ऊर्जा और ताकत के साथ कार्य किया जाएगा.

अभिजात मिश्रा ने से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनावी तैयारियां तेजी से आगे बढ़ाई जाएंगी. पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा. प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की Government बनेगी. भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता के बीच अपनी नीतियों और विकास कार्यों को और प्रभावी ढंग से पहुंचाना है.

Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव की पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) रणनीति पर अभिजात मिश्रा ने कहा कि भाजपा किसी एक जाति, वर्ग या समुदाय की राजनीति नहीं करती. Prime Minister Narendra Modi के सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर पूरी पार्टी कार्य करती है. भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है. हमारे लिए देश का हर नागरिक सम्मान के योग्य है. हम किसी विशेष जाति या समुदाय तक सीमित राजनीति नहीं करते, बल्कि पूरे समाज को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं.

कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल की बरसी को भाजपा द्वारा ‘ब्लैक डे’ के रूप में मनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि 1975 में लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय था. उस दौर में संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया गया. Government के विरोध में आवाज उठाने वाले पत्रकारों और Political नेताओं को जेल भेजा गया. उस समय की घटनाओं से आज की युवा पीढ़ी को अवगत कराना जरूरी है.

उन्होंने कहा कि इमरजेंसी ऐसा समय था जब लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. यह देश के इतिहास का काला अध्याय है और युवाओं को इसके बारे में जानना चाहिए. इसी उद्देश्य से भाजपा हर वर्ष इस विषय को विशेष रूप से युवाओं के बीच लेकर जाती है.

Samajwadi Party के कुछ सांसदों के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं और सपा में संभावित टूट की अटकलों पर अभिजात मिश्रा ने कहा कि भाजपा करोड़ों कार्यकर्ताओं और करोड़ों देशवासियों की पार्टी है. भाजपा की इच्छा है कि देश का हर नागरिक उसकी विचारधारा से जुड़े और पार्टी के साथ खड़ा हो. भाजपा चाहती है कि देश का हर मतदाता भाजपा के साथ जुड़े. अधिक से अधिक लोग भाजपा की विचारधारा को अपनाएं और पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में राष्ट्र निर्माण में योगदान दें.

/