भाजपा सरकार चैनत गांव की जायज मांगों का तुरंत समाधान करे: दीपेंद्र हुड्डा

हांसी, 8 जून . रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पीने के पानी की समस्या को लेकर चैनत गांव में चल रहे विरोध-प्रदर्शन के 24वें दिन अपना समर्थन दिया.

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पानी उपलब्ध कराना सबसे बड़ी मानवीय जिम्मेदारी और हर नागरिक का बुनियादी अधिकार है.

दीपेंद्र हुड्डा ने प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामले वापस लेने की मांग की और कहा कि अगर पानी का संकट जल्द हल नहीं हुआ तो इस मुद्दे को विधानसभा और संसद में उठाया जाएगा.

उन्होंने कहा कि Haryana के नागरिक और विपक्ष के प्रतिनिधि के रूप में मैं Government से कहना चाहता हूं कि वह चैनत गांव की जायज मांगों का तुरंत समाधान करे और गांव को उसके अधिकार के अनुसार पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करे. समाधान ऐसा हो कि चैनत समेत क्षेत्र के सभी गांव संतुष्ट रहें और सभी को बराबरी के आधार पर पानी मिले. अगर Government समाधान नहीं करेगी तो गांव के हक की आवाज को लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष को प्राप्त अधिकारों के माध्यम से विधानसभा और Lok Sabha में मजबूती से उठाएंगे.

उन्होंने कहा कि हांसी के चैनत गांव के ग्रामीण पिछले 24 दिनों से पेयजल किल्लत के समाधान के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. ग्रामीणों की मांगें जायज हैं, और धरने को मेरा पूर्ण समर्थन है. Government अविलंब मांगें माने और प्रति व्यक्ति पानी के बराबरी के अधिकार के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित कराए.

नीट पेपर लीक मामले में सांसद ने कहा कि पेपर लीक होने से देशभर में आक्रोश है. मैंने इसके खिलाफ कुरुक्षेत्र में प्रदर्शन किया, लेकिन चिन्हित कर मुझे निशाने पर लिया और अपमानित करने का काम किया. प्रजातंत्र में इस प्रकार का प्रहार नहीं होना चाहिए. हम दूसरे विचारधारा के हैं, इस तरह से नहीं किया जाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि मुझे निशाने पर नहीं लिया गया, बल्कि प्रजातंत्र को निशाने पर लिया गया था. निशाने पर लेने से हम कदम पीछे नहीं करेंगे.

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस एसआईआर प्रक्रिया पर नजर रख रही है और किसी भी तरह की गड़बड़ी का विरोध करेगी.

उन्होंने कहा किकेंद्रीय शिक्षा मंत्री राजधर्म का पालन कर इस्तीफा दें. देश-प्रदेश के युवाओं को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ेंगे. अगला पड़ाव 12 जून को पानीपत में होगा.

डीकेएम/डीकेपी