
Bhopal 8 मई Madhya Pradesh के पूर्व Chief Minister कमलनाथ ने राज्य की मोहन यादव Government पर बड़ा हमला बोला है और आरोप लगाया है कि यह Government दलित और आदिवासी विरोधी है. पूर्व Chief Minister कमलनाथ ने एनसीआरबी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि Madhya Pradesh में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति पर अत्याचार के मामले अत्यंत चिंताजनक हैं.
एनसीआरबी की हाल में जारी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2024 में आदिवासियों पर अत्याचार के मामलों में प्रदेश देश में पहले स्थान पर और दलितों पर अत्याचार में दूसरे स्थान पर रहा. पूर्व Chief Minister कमलनाथ ने आगे कहा है कि एनसीआरबी की रिपोर्ट बताती है कि प्रदेश का आदिवासी समाज देश में सबसे ज़्यादा अत्याचारों का सामना कर रहा है. भाजपा की Government आदिवासियों को न्याय दिलाने में पूरी तरह विफल रही है.
उन्होंने कहा है कि दलितों पर अत्याचार के मामले में प्रदेश का देश में दूसरे स्थान पर होना बताता है कि प्रदेश में दलितों की अवस्था कैसी है.सरकारी आंकड़े ख़ुद ही बता रहे हैं कि Madhya Pradesh की भाजपा Government पूरी तरह दलित और आदिवासी विरोधी है. राज्य की कांग्रेस इकाई लगातार कानून व्यवस्था से लेकर दलित और आदिवासियों के अत्याचार के मुद्दों को पूरे जोर-शोर से उठा रही है.
इसी बीच वर्ष 2024 की एनसीबीआई रिपोर्ट आई है. इस रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस Government को घेरने की कोशिश में लग गई है. वहीं दूसरी और भाजपा दलित-आदिवासी से लेकर तमाम वर्गों की सुविधाओं में बढ़ोतरी करने और उनके जीवन में बदलाव लाने का दावा कर रही है.
–
एसएनपी/पीएम
Skip to content