रुझानों से उत्साहित भाजपा, भाजपा ऑफिस में तली जा रही पूड़ियां और बन रही जलेबियां, जीत की हैट्रिक का भरोसा

New Delhi, 4 मई . चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में मतगणना शुरू होते ही सियासी हलचल तेज हो गई है. New Delhi स्थिति भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है. जैसे-जैसे विभिन्न राज्यों से शुरुआती रुझान आने लगे हैं, वैसे-वैसे पार्टी कार्यालय में गतिविधियां भी तेज हो गई हैं.

दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जश्न की तैयारियां जोरों पर हैं. यहां रसोई में पूड़ियां तलने का सिलसिला लगातार जारी है, वहीं जलेबी और अन्य पकवान भी तैयार किए जा रहे हैं. पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में मुख्यालय पहुंच रहे हैं और नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. माहौल पूरी तरह से उत्सव जैसा बनता जा रहा है, हालांकि आधिकारिक नतीजों का इंतजार अभी जारी है. कार्यकर्ताओं के बीच उत्सुकता साफ झलक रही है और संभावित जीत को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

दरअसल, Monday को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं. इनमें असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल शामिल हैं. इन सभी राज्यों में अप्रैल महीने में मतदान संपन्न हुआ था. असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ था, जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोट डाले गए थे.

वहीं, पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को संपन्न हुए थे. राज्य की कुल 294 सीटों में से 293 सीटों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे. एक सीट फाल्टा पर चुनाव आयोग ने पुनर्मतदान का निर्णय लिया है. इस सीट पर 21 मई को मतदान होगा और इसके नतीजे 24 मई को घोषित किए जाएंगे.

देशभर में मतगणना को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और हर मतगणना केंद्र पर सख्त निगरानी रखी जा रही है. जैसे-जैसे रुझान स्पष्ट होंगे, वैसे-वैसे Political तस्वीर भी साफ होती जाएगी. फिलहाल, सभी की निगाहें नतीजों पर टिकी हुई हैं, जो आने वाले कुछ घंटों में पूरी तरह स्पष्ट हो जाएंगे.

आंकड़ों के अनुसार, इस राज्यों में संपन्न मतदान में रिकॉर्ड वोटिंग प्रतिशत भी दर्ज किया गया. असम में संपन्न चुनाव में वोटिंग प्रतिशत 85.38 रहा. इसी तरह, केरल में मतदान प्रतिशत 78, तमिलनाडु में मतदान प्रतिशत 85.1, पुडुचेरी में मतदान प्रतिशत 89.08 और पश्चिम बंगाल में मतदान प्रतिशत 92.47 रिकॉर्ड किया गया है.

पीएम