भाजपा प्रतिनिधिमंडल की बेंगलुरु पुलिस आयुक्त से मुलाकात, विधायक पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Bengaluru, 22 जुलाई . कर्नाटक भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने Wednesday को नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक के नेतृत्व में Bengaluru Police आयुक्त से मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा विधायक पर कथित हमले में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की.

प्रतिनिधिमंडल ने Police आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यदि आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो भाजपा विरोध प्रदर्शन करेगी.

आर. अशोक ने कहा कि हमले के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो भाजपा के विधायक और विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) 23 जुलाई को विधान सौधा के पास महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन करेंगे.

Police आयुक्त सीमांत कुमार सिंह से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में अशोक ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायकों पर हमला उस समय हुआ, जब वे Police हिरासत में थे और Police उन्हें सुरक्षा देने में विफल रही.

उन्होंने दावा किया कि यह हमला कांग्रेस के निर्देश पर किया गया और इसके लिए Chief Minister डीके शिवकुमार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने इस घटना को पूर्व नियोजित साजिश बताया.

आर. अशोक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यालय में धारदार हथियार मौजूद थे. उन्होंने यह भी दावा किया कि वहां इससे भी अधिक खतरनाक सामग्री रखी गई हो सकती है.

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जुड़े पुराने विवादों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि ‘Pakistan जिंदाबाद’ के नारे लगाने वाले कुछ लोगों के कांग्रेस से संबंध थे.

अशोक ने कांग्रेस कार्यालय को ‘राष्ट्रविरोधी’ बताते हुए कहा कि भाजपा ने इस मामले में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है और Police से मामले को दबाने की कोशिश न करने की अपील की है.

उन्होंने कहा, “हमारी हत्या की कोशिश की गई. हमने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि इस मामले को दबाया न जाए.”

अशोक ने आरोप लगाया कि कानून का इस्तेमाल चुनिंदा तरीके से किया जा रहा है. कांग्रेस कार्यकर्ता कई बार भाजपा के प्रदेश कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई.

गौरतलब है कि Wednesday को कर्नाटक भाजपा के नेता नीट विवाद को लेकर कांग्रेस पर राजनीति करने और राज्य के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय की ओर मार्च कर रहे थे. इस दौरान Police ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

इसी बीच कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में केपीसीसी कार्यालय के बाहर जमा हो गए. आरोप है कि उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ विधायक बीपी हरीश को निशाना बनाया. जैसे ही हरीश अपनी गाड़ी से उतरे, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और भाजपा विरोधी नारे लगाने लगे.

Police ने उन्हें बचाने की कोशिश की. आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन पर अंडे भी फेंके. बाद में Police उन्हें सुरक्षित रूप से पास की एक गली में ले गई और प्रदर्शनकारियों को हटाया.

एएमटी/एबीएम