हुसैन दलवई के बयान पर भाजपा का पलटवार, गुरु प्रकाश बोले- आपातकाल का सच बच्चों को पढ़ाना जरूरी

Patna, 26 जून . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने कांग्रेस नेता हुसैन दलवई के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने एनसीईआरटी की कक्षा 9 की नई पाठ्यपुस्तकों में आपातकाल (इमरजेंसी) से जुड़े अध्याय को शामिल किए जाने पर सवाल उठाए थे.

गुरु प्रकाश ने कहा कि आपातकाल भारतीय संविधान और लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है और इसके बारे में छात्रों को पढ़ाया जाना बेहद जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां इतिहास से सीख सकें.

उन्होंने कहा, “यह निराधार, बेबुनियाद और तर्कहीन बात है. आपातकाल संविधान के इतिहास का ही नहीं, बल्कि पूरे देश के इतिहास का एक काला अध्याय है. उस दौरान लाखों लोगों को बिना किसी कारण जेल में डाल दिया गया था. संविधान के मूल्यों और लोकतांत्रिक आदर्शों की खुलेआम हत्या की गई थी.”

गुरु प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा यह कहना कि आपातकाल का अध्याय पाठ्यक्रम में शामिल करने की आवश्यकता नहीं है, बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा, “जो इतिहास से सीखते नहीं हैं, वे इतिहास को दोहराने के लिए अभिशप्त होते हैं. इसलिए छात्रों को यह जानना चाहिए कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं के साथ क्या हुआ था और किस तरह सत्ता बचाने के लिए पूरे देश पर आपातकाल थोपा गया था.”

उन्होंने कहा कि तत्कालीन Prime Minister इंदिरा गांधी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद, जिसमें उनके चुनाव को अमान्य घोषित किया गया था, सत्ता में बने रहने के लिए आपातकाल लागू किया. गुरु प्रकाश ने कहा, “यह कांग्रेस की सत्ता लोलुपता का सबसे बड़ा उदाहरण था. इसलिए इस सच्चाई का सामने आना और नई पीढ़ी तक पहुंचना आवश्यक है.”

गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुसैन दलवई ने एनसीईआरटी की नई पुस्तकों में आपातकाल संबंधी अध्याय शामिल किए जाने पर कहा था कि वे आपातकाल का समर्थन नहीं करते, लेकिन इतिहास को एकतरफा नजरिए से पढ़ाना भी उचित नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया था कि विद्यार्थियों को एक विशेष वैचारिक दृष्टिकोण से तैयार करने की कोशिश की जा रही है.

एलपीजी आपूर्ति बहाल किए जाने के मुद्दे पर गुरु प्रकाश ने कहा कि केंद्र Government की प्राथमिकता शुरू से ही गरीब और आम नागरिक रहे हैं. उन्होंने कहा, “2014 में Prime Minister Narendra Modi ने संसद में अपने पहले संबोधन में कहा था कि उनकी Government के केंद्र में गरीब, दलित, शोषित, पीड़ित और वंचित वर्ग रहेगा. वैश्विक संकट के कारण कुछ कठिनाइयां आई थीं, लेकिन जैसे-जैसे हालात सामान्य हुए, Government ने फिर से राहत देने के कदम उठाए.”

राहुल गांधी की गैरमौजूदगी को लेकर भाजपा की ओर से social media पर किए गए पोस्ट के संबंध में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारतीय राजनीति को गंभीरता से नहीं लेते. गुरु प्रकाश ने कहा, “राहुल गांधी छुट्टियां बिताने India आते हैं. उनका अधिक समय विदेशों में बीतता है. जब संसद का सत्र चलता है, चुनाव होते हैं या देश में महत्वपूर्ण Political घटनाक्रम होते हैं, तब भी वे अक्सर विदेश में रहते हैं. इससे उनकी प्राथमिकताएं साफ दिखाई देती हैं.”

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल के माता-पिता द्वारा दोषी साबित होने पर बेटी को कड़ी सजा दिए जाने की मांग पर गुरु प्रकाश ने कहा कि उन्हें देश की न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है. उन्होंने कहा, “यह घटना अत्यंत दुखद और निंदनीय है. अदालत सभी पक्षों को सुनने और साक्ष्यों की जांच के बाद कानून के अनुसार फैसला देगी. सभी को न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए.”

दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज में कथित लापरवाही के मामले में Chief Minister रेखा गुप्ता द्वारा जांच के आदेश दिए जाने का स्वागत करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली Government नागरिकों के स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है. उन्होंने कहा, “चाहे मामला किसी निजी अस्पताल का हो या सरकारी संस्थान का, Government की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि मरीजों को किसी तरह की असुविधा न हो. यदि कहीं लापरवाही हुई है तो जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी.”

कर्नाटक आबकारी विभाग में कथित भ्रष्टाचार और Enforcement Directorate (ईडी) की कार्रवाई पर भी गुरु प्रकाश ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “जहां-जहां कांग्रेस की Government होती है, वहां भ्रष्टाचार के मामले सामने आते रहते हैं. सेवा करना कांग्रेस की प्राथमिकता नहीं है. उनका मूल चरित्र ही भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है. हाल के दिनों में खड़गे परिवार से जुड़े ट्रस्ट का मामला सामने आया, अब आबकारी विभाग में भ्रष्टाचार की बात सामने आई है. कांग्रेस जहां भी सत्ता में होगी, ऐसे मामले सामने आते रहेंगे.”

पीआईएम/एएस