
दतिया, 21 जुलाई . Madhya Pradesh के दतिया जिले में हो रहे उपचुनाव का प्रचार धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगा है और भारतीय जनता पार्टी ने तो प्रचार रथों को भी रवाना कर दिया है. भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने Tuesday को दतिया स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय से विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
उन्होंने कहा कि प्रचार रथों के माध्यम से सभी मंडलों में भाजपा Government के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश अब घर-घर और गांव-गांव तक पहुंचेगा. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे जनता के बीच जाकर केंद्र और प्रदेश Government की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से रखें तथा भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं.
उन्होंने आगे कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India आज विश्व पटल पर नई पहचान बना चुका है और Chief Minister मोहन यादव के नेतृत्व में Madhya Pradesh भी विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है. डबल इंजन की Government विकसित India और विकसित Madhya Pradesh के संकल्प को तेजी से साकार कर रही है.
भाजपा Government ने जनकल्याण, अधोसंरचना, गरीब कल्याण, किसान हित और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिनकी जानकारी प्रचार रथों के माध्यम से प्रत्येक नागरिक तक पहुंचेगी. कांग्रेस के पास जनता को बताने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है, इसलिए वह केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रही है.
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की बात वही कर सकता है जिसने वास्तव में विकास किया हो. कांग्रेस ने अपनी Government के दौरान दतिया विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया और पिछले ढाई वर्षों में भी जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर सकी. दतिया में हो रहे विधानसभा के उपचुनाव के लिए भाजपा ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं कांग्रेस से घनश्याम सिंह चुनाव मैदान में है. यहां 30 जुलाई को मतदान होना है.
–
एसएनपी/डीकेपी
Skip to content