
शिमला, 31 मई . Himachal Pradesh के चार नगर निगमों के चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी बढ़त हासिल करते हुए मंडी, सोलन और धर्मशाला नगर निगमों में स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया है. वहीं, पालमपुर नगर निगम में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा को पीछे छोड़ दिया.
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अंतिम परिणामों के अनुसार चारों नगर निगमों के कुल 63 वार्डों में से भाजपा ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस के खाते में 23 सीटें आईं. तीन वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे.
सबसे बड़ी जीत भाजपा को मंडी नगर निगम में मिली, जहां पार्टी ने 14 में से 12 वार्डों पर कब्जा जमाया. कांग्रेस और एक निर्दलीय उम्मीदवार को एक-एक सीट मिली.
सोलन नगर निगम में भी भाजपा ने बहुमत हासिल करते हुए 17 में से 10 सीटें जीतीं. कांग्रेस को 6 सीटें मिलीं और एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई.
धर्मशाला नगर निगम में भाजपा ने 11 सीटें जीतकर निगम पर अपना नियंत्रण कायम किया. यहां कांग्रेस को 5 सीटों पर सफलता मिली, जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहा.
हालांकि पालमपुर नगर निगम में तस्वीर अलग रही. यहां कांग्रेस ने 15 में से 11 वार्ड जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया, जबकि भाजपा केवल 4 सीटें ही जीत सकी.
चारों नगर निगमों के लिए मतदान 17 मई को हुआ था. चुनाव Political दलों के चुनाव चिह्नों पर लड़े गए थे और भाजपा तथा कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला.
दूसरी ओर, प्रदेश में पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों की मतगणना भी जारी है. राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार 250 जिला परिषद सीटों और 1674 पंचायत समिति वार्डों के लिए मतगणना चल रही है. अब तक लगभग 1000 पंचायत समिति सदस्यों और 5 जिला परिषद सदस्यों के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं.
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव सुरजीत सिंह राठौर ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई. उन्होंने मतदाताओं, चुनाव कर्मियों, सुरक्षा बलों और Political दलों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया.
इन परिणामों के साथ भाजपा ने शहरी निकायों में अपनी मजबूत पकड़ का प्रदर्शन किया है, जबकि पालमपुर में कांग्रेस की जीत पार्टी के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है. अब सभी की नजरें पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों के अंतिम नतीजों पर टिकी हैं.
Himachal Pradesh विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व Chief Minister जयराम ठाकुर ने कहा कि अभी तक कांग्रेस पार्टी कहती आ रही थी कि इन चुनावों से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि ये चुनाव पार्टी के निशान पर नहीं लड़े जा रहे हैं और जब नगर निगम चुनावों की बात आती थी, तो वे कहते थे कि असली टेस्ट तो वहीं होगा, कि हम चारों जगह जीतेंगे मंडी, धर्मशाला, सोलन और पालमपुर. अब नगर निगम चुनाव भी चारों जगहों पर खत्म हो गए हैं, और चारों जगहों से जो नतीजे आए हैं, वे कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस Government के लिए एक बहुत बड़ा मैसेज देते हैं कि आपका समय बहुत जल्द खत्म होने वाला है.
धर्मशाला नगर निगम में भाजपा की जीत पर भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि जनता ने अपने वोटों के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी और उसके उम्मीदवारों को अपार समर्थन और विश्वास दिया है. मैं धर्मशाला के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं. चुनाव जीतने पर परवीन प्रकाश ने वोटरों को धन्यवाद दिया और कहा कि जनता का समर्थन ही उनकी जीत की चाबी है. उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे.
–
डीकेएम/
Skip to content