
New Delhi, 4 मई . कर्नाटक, नागालैंड, त्रिपुरा, Gujarat और Maharashtra की सात सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना जारी है. Gujarat की उमरेठ, नागालैंड की कोरिडांग और त्रिपुरा की धर्मनगर सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत दर्ज की है. वहीं, कर्नाटक की बागलकोट सीट पर कांग्रेस उमेश मेटी ने जीत प्राप्त की है.
इसके अलावा, Maharashtra की बारामती सीट से एनसीपी उम्मीदवार और पूर्व उपChief Minister अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार आगे चल रही हैं.
Gujarat के आणंद जिले की उमरेठ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हर्षदभाई गोविंदभाई परमार ने जीत हासिल की है. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार भृगुराजसिंह चौहान को 30,743 वोटों के अंतर से हराया. भाजपा प्रत्याशी हर्षदभाई गोविंदभाई परमार को 85,500 वोट मिले. यह सीट भाजपा विधायक गोविंद परमार के निधन के बाद खाली हुई थी, जिसके बाद उनके बेटे हर्षद परमार ने इस सीट से चुनाव जीता.
India निर्वाचन आयोग के अनुसार, नागालैंड की कोरिडांग सीट से भाजपा उम्मीदवार दाओचिर आई इम्चेन ने जीत दर्ज की है. उन्हें 7,317 वोट मिले, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार तोशीकाबा को 4,194 वोट मिले है.
वहीं, त्रिपुरा की धर्मनगर से भाजपा के जाहर चक्रवर्ती ने जीत हासिल की है. उन्होंने सीपीआई (एम) के अमिताभ दत्ता को 18,290 के वोटों के अंतर से शिकस्त दी. जाहर चक्रवर्ती को 24,291 वोट मिले. इसके अलावा कांग्रेस के चयन भट्टाचार्य तीसरे स्थान पर रहे.
चुनाव आयोग के मुताबिक, कर्नाटक की बागलकोट सीट पर कांग्रेस के उमेश मेटी ने 22,332 वोटों से जीत हासिल की है. उन्हें 98,919 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर भाजपा के वीरन्ना चरंतिमठ को 76,075 वोट मिले.
वहीं, कर्नाटक के दावणगेरे साउथ में सामर्थ शमनूर मल्लिकार्जुन 4,967 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि भाजपा के श्रीनिवास टी दसाकरियप्पा दूसरे नंबर पर हैं.
Maharashtra की बारामती सीट से एनसीपी उम्मीदवार सुनेत्रा पवार 1,21,528 वोटों से आगे चल रही हैं.
इसके साथ असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे भी घोषित हो रहे हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, असम में भाजपा 78 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस 21 सीटों पर आगे है. पश्चिम बंगाल में भाजपा 191 सीटों पर आगे है. जबकि, टीएमसी ने 97 सीटों पर बढ़त बना रखी है.
–
एसके/एबीएम
Skip to content