
Bhopal , 6 जून . Madhya Pradesh में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए हो रहे चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से घोषित दो उम्मीदवारों-राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने नामांकन पत्र दाखिल किए. इस मौके पर पार्टी के तमाम प्रमुख नेता मौजूद रहे.
दरअसल राज्य की तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं, इसके लिए भाजपा ने दो उम्मीदवारों का ऐलान किया है. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से भी उम्मीदवार घोषित किया जा चुका है.
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मध्यप्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने Saturday को Chief Minister मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पार्टी के प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल सहित कोर कमेटी के सदस्यों एवं वरिष्ठ नेतृत्व की उपस्थिति में भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित मंदिर में दर्शन-पूजन कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया.
इस अवसर पर उपChief Minister जगदीश देवडा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मध्यप्रदेश शासन के कई कैबिनेट मंत्री सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे. भाजपा कार्यालय से दोनों उम्मीदवार सीधे विधानसभा पहुंचे, जहां उन्होंने नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया पूरी की.
राज्य की विधानसभा के गणित के हिसाब से भाजपा के खाते में दो और कांग्रेस के खाते में एक सीट जा सकती है, क्योंकि राज्य में 230 विधानसभा सदस्य हैं जिनमें से 228 को मतदान का अधिकार है एक उम्मीदवार की जीत के लिए 58 विधायकों का समर्थन आवश्यक है. भाजपा के पास 164 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 64. भाजपा की ओर से तीसरी सीट पर भी नजर गड़ाकर रखी गई है. नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व परिवार मंत्री भूपेंद्र सिंह भी कह चुके हैं कि अगर पार्टी हाईकमान की तरफ से इशारा होता तो पार्टी तीसरी सीट भी जीतेगी.
–
एसएनपी/
Skip to content