संदेशखाली में भाजपा उम्मीदवार सनत सरदार ने टीएमसी प्रत्याशी झरना सरदार को हराया

कोलकाता, 4 मई . पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित उत्तर 24 परगना जिले की संदेशखाली विधानसभा सीट पर दिलचस्प चुनावी मुकाबले में भाजपा उम्मीदवार सतन सरदार ने टीएमसी उम्मीदवार झरना सरदार को 17510 वोटों से मात दी है.

विजेता उम्मीदवार सनत सरदार को कुल 107189 मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहीं झरना सरदार को 89679 वोट मिले. तीसरे नंबर पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई(एम)) के उम्मीदवार रवींद्रनाथ महाता को 12921 वोट मिले.

परिणाम घोषित होते ही विजेता उम्मीदवार के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और आतिशबाजी करते हुए एक-दूसरे को बधाई दी.

संदेशखाली (उत्तर 24 परगना) पश्चिम बंगाल की यह आरक्षित विधानसभा सीट अब राज्य की सबसे चर्चित Political सीटों में शामिल हो चुकी है. बशीरहाट Lok Sabha क्षेत्र का हिस्सा रही. यह सीट 1951 से चुनावी इतिहास का हिस्सा है और 2011 से अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है. संदेशखाली में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) का लंबे समय तक दबदबा रहा, जिसने 1977 से 2011 तक लगातार आठ चुनाव जीते. हालांकि, 2016 में तृणमूल कांग्रेस ने इस सिलसिले को तोड़ दिया, जब सुकुमार महता ने बड़ी जीत दर्ज की. 2021 में भी उन्होंने सीट बरकरार रखी.

पिछले एक दशक में भारतीय जनता पार्टी ने यहां तेजी से अपनी पकड़ मजबूत की है. 2011 में करीब 11 फीसदी वोट से बढ़कर 2021 में 35 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल कर पार्टी दूसरे स्थान पर पहुंच गई. संदेशखाली में मतदान प्रतिशत पारंपरिक रूप से ऊंचा रहा है, लेकिन हाल के वर्षों में इसमें गिरावट देखी गई है. 2016 में 87 फीसदी से अधिक रहा मतदान 2024 में घटकर करीब 82 फीसदी रह गया.

2011 में सीपीआईएम उम्मीदवार निरपदा सरदार तृणमूल कांग्रेस को हराकर विधायक बने थे, जबकि 2016 में सुकुमार ने निरपदा सरदार को भारी अंतर से हराया था. 2021 में भी सुकुमार महता विजेता बने और भाजपा उम्मीदवार सरदार दूसरे नंबर पर रहे थे.

ओपी/डीकेपी