संसद में गतिरोध पर भाजपा का विपक्ष पर हमला, जगन्नाथ सरकार बोले: चर्चा से भाग रही कांग्रेस

New Delhi, 11 अगस्त . संसद में जारी गतिरोध, Jharkhand में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को लेकर कांग्रेस के बयान, 15 अगस्त को लाल किले पर वंदे मातरम गाए जाने और पश्चिम बंगाल की पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी के काफिले पर कथित हमले को लेकर BJP MP जगन्नाथ Government ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि संसद जनता के पैसे से चलती है, इसलिए सदन को बाधित करने के बजाय सभी मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए.

संसद में जारी गतिरोध को लेकर BJP MP जगन्नाथ Government ने विपक्ष, खासकर कांग्रेस, पर सदन की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि संसद चलाने में जनता का पैसा खर्च होता है और इसलिए सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलनी चाहिए. विपक्ष को अपनी बात रखने और Government से सवाल पूछने का पूरा अधिकार है, लेकिन चर्चा के बजाय सदन को लगातार बाधित करना उचित नहीं है. जिन मुद्दों पर विपक्ष जवाब चाहता है, उन पर सदन के भीतर चर्चा होनी चाहिए.

जगन्नाथ Government ने विपक्ष पर दोहरे रवैये का आरोप लगाते हुए कहा कि जब अन्य राज्यों में Police कार्रवाई या कथित अत्याचार के मुद्दे उठाए जाते हैं, तो कांग्रेस और विपक्ष के नेता मुखर होते हैं, लेकिन Jharkhand में छात्रों के साथ हुई कार्रवाई को लेकर उनका रवैया अलग क्यों है. सदन में छात्रों की पिटाई का मुद्दा भी उठना चाहिए और इस पर चर्चा होनी चाहिए. लोकतंत्र में हर सांसद और Political दल को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन सदन को बंद कर देना किसी समस्या का समाधान नहीं है.

Jharkhand में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज के बाद भाजपा द्वारा Jharkhand बंद के आह्वान पर भी जगन्नाथ Government ने कहा कि छात्रों के साथ जिस तरह की कार्रवाई हुई, उसके खिलाफ विरोध होना चाहिए. अगर छात्रों के साथ मारपीट या बल प्रयोग हुआ है, तो उसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाना स्वाभाविक है. लोकतंत्र में किसी भी मुद्दे को उठाने और Government से जवाब मांगने का अधिकार सभी को है. छात्रों के मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए और यदि कहीं गलत कार्रवाई हुई है तो उसकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए.

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा के उस बयान पर भी जगन्नाथ Government ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें कथित तौर पर कहा गया कि Jharkhand में भाजपा के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन में शामिल किया गया है और कांग्रेस की Government आने पर आरएसएस को खत्म कर दिया जाएगा. इस पर सांसद ने कहा कि आरएसएस राष्ट्रहित और जनहित के लिए काम करने वाला संगठन है. उन्होंने कांग्रेस के कथित बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि आरएसएस को खत्म करना किसी के लिए संभव नहीं है. देश की जनता संघ के काम को देखती है और संगठन की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. देश के सामने जब भी मुश्किल परिस्थितियां आईं, आरएसएस ने राष्ट्रहित में काम किया. संगठन को समाप्त करने की बात करना वास्तविकता से दूर है.

15 अगस्त को लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम गाए जाने को लेकर Samajwadi Party के सांसद लाल सुमन की कथित आपत्ति पर भी BJP MP ने तीखी प्रतिक्रिया दी. जगन्नाथ Government ने कहा कि वंदे मातरम देश के हित और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा मंत्र है. स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इस गीत ने लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का काम किया. उन्होंने वंदे मातरम को धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ बताए जाने की दलील को खारिज करते हुए कहा कि इसका सम्मान करना किसी धर्म के खिलाफ नहीं है. उनके अनुसार, देश की आजादी से जुड़े प्रतीकों और नारों का सम्मान करना राष्ट्रीय भावना का हिस्सा है. उन्होंने उन लोगों पर भी निशाना साधा जो इसके विरोध में बयान दे रहे हैं और कहा कि आजादी के आंदोलन से जुड़े इस मंत्र का सम्मान किया जाना चाहिए.

पश्चिम बंगाल की पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी के काफिले पर कथित हमले को लेकर पूछे गए सवाल पर जगन्नाथ Government ने भाजपा का इससे कोई संबंध होने से इनकार किया. उन्होंने कहा कि यह घटना तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दो गुटों के बीच विवाद का परिणाम हो सकती है. कथित घटना में टीएमसी के ही एक गुट द्वारा दूसरे गुट के खिलाफ कार्रवाई की गई और इसका भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है. घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था, इसकी जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए. उन्होंने भाजपा को इस मामले से जोड़ने की कोशिशों को खारिज किया.