
New Delhi, 21 अप्रैल . कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा Prime Minister को ‘आतंकवादी’ कहने पर भाजपा ने Tuesday को तीखा पलटवार किया. भाजपा नेताओं ने खड़गे के बयान को ‘घोर निंदनीय’, ‘शर्मनाक’ और ‘चुनावी फ्रस्ट्रेशन’ का परिणाम बताया.
दिल्ली में मंत्री कपिल मिश्रा ने से बात करते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी जिहादियों को बचाने के लिए जानी जाती है. जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब देश में हर दिन आतंकवादी हमले होते थे. दिल्ली, Mumbai जैसे बड़े शहरों में जिहादी जब चाहते, हमला कर देते थे. जो भी देशभक्त जिहादियों के नेटवर्क को खत्म करता है, कांग्रेस उसे शक की नजर से देखती है. खड़गे ने जिस भाषा का इस्तेमाल किया है, उससे साफ है कि कांग्रेस की कोई गरिमा नहीं बची है और उनके पास कोई मुद्दे भी नहीं बचे हैं.”
कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा, “केजरीवाल शराब घोटाले की जांच से भागना चाहते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि उन्हें फिर जेल जाना पड़ेगा. उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट को अपने नाटक का मंच बनाने की कोशिश की, लेकिन कोर्ट ने उनकी सारी कोशिश नाकाम कर दी.”
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सिलीगुड़ी में कहा, “खड़गे ने राहुल गांधी के इशारे पर Prime Minister के लिए ‘आतंकवादी’ शब्द का इस्तेमाल किया. कांग्रेस 140 करोड़ भारतीयों को आतंकवादी कह रही है. कांग्रेस Pakistan जैसे आतंकवादी देश को कभी आतंकवादी नहीं कहती, हाफिज सईद जैसे आतंकवादियों को भी नहीं. यह साफ दिखाता है कि कांग्रेस अपना पूरा मानसिक संतुलन खो चुकी है और उसकी नीति शहरी नक्सलवाद की है.”
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा, “खड़गे ने देश के Prime Minister के लिए आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल किए. यह घोर निंदनीय है. उन्होंने उन 140 करोड़ भारतीयों का अपमान किया, जिन्होंने Narendra Modi को Prime Minister चुना. यह कांग्रेस में चुनाव हारने की फ्रस्ट्रेशन को दर्शाता है.”
Odisha भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने भुवनेश्वर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “मैं खड़गे के बयान की कड़ी निंदा करता हूं. कांग्रेस अध्यक्ष होने के नाते इतने वरिष्ठ नेता द्वारा ऐसा बयान अत्यंत शर्मनाक है. राजनीति शालीनता की सीमाओं के भीतर रहना चाहिए.”
भाजपा नेताओं ने एक स्वर में कहा कि खड़गे का बयान न केवल Prime Minister का अपमान है, बल्कि उन 140 करोड़ भारतीयों का भी अपमान है, जिन्होंने तीसरी बार केंद्र में भाजपा Government चुनी है.
–
एससीएच/एबीएम
Skip to content