
New Delhi, 18 अगस्त . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने Tuesday को संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब और Gujarat समेत कई राज्यों के प्रभारियों की नियुक्ति की है. पार्टी ने आगामी चुनावों और संगठनात्मक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं.
भाजपा की ओर से जारी सूची के मुताबिक, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है. उत्तर प्रदेश भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण राज्य है और यहां संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी अब तावड़े के कंधों पर होगी. उनके साथ जगदीश ईश्वरभाई पटेल को उत्तर प्रदेश का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है.
वहीं, पंजाब की जिम्मेदारी भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सतीश पुनिया को सौंपी है. पार्टी को पंजाब में संगठन के विस्तार और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत करने की चुनौती है. पुनिया के अनुभव का इस्तेमाल पार्टी राज्य में अपनी Political गतिविधियों को गति देने के लिए कर सकती है.
Gujarat में BJP MP तरुण चुघ को प्रभारी बनाया है. चुघ पार्टी संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं और उन्हें संगठनात्मक मामलों का अनुभव है. Gujarat भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है, ऐसे में चुघ की नियुक्ति को संगठन को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
वहीं इससे पहले Monday को भाजपा ने नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक विस्तृत सूची जारी की थी. जिसमें नई टीम में सबसे अहम नामों में से एक स्मृति ईरानी हैं, जिन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. पूर्व Union Minister की संगठन में अहम भूमिका में वापसी हुई है.
अन्य राष्ट्रीय महासचिवों में Maharashtra से विनोद तावड़े, दिल्ली से सुनील बंसल, त्रिपुरा से बिप्लब कुमार देब, Rajasthan से सतीश पूनिया, Madhya Pradesh से गजेंद्र पटेल, उत्तर प्रदेश से हरीश द्विवेदी और Haryana से संजय भाटिया शामिल हैं. दिल्ली के बीएल संतोष राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के तौर पर अहम पद पर बने हुए हैं. राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) Mumbai से शिवप्रकाश और चंडीगढ़ से सौदान सिंह हैं.
तेरह नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. इस सूची में Rajasthan से वसुंधरा राजे सिंधिया, उत्तराखंड से तीरथ सिंह रावत, दिल्ली से राम माधव, Odisha से बैजयंत जय पांडा, आंध्र प्रदेश से डी. पुरंदेश्वरी, उत्तर प्रदेश से रेखा वर्मा, Gujarat से वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, Maharashtra से भारती प्रवीण पवार, पंजाब से मनप्रीत सिंह बादल, Madhya Pradesh से लाल सिंह आर्य, कर्नाटक से एम. नागराज, उत्तर प्रदेश से तारिक मंसूर और पश्चिम बंगाल से मधुचंद्र कर शामिल हैं.
–
पीएम
Skip to content