भाजपा ने शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की

Lucknow, 24 मई . भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव-2026 के लिए पांच प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने Lucknow और आगरा स्नातक सीटों के साथ बरेली-मुरादाबाद, Lucknow और मेरठ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं.

भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार Lucknow स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अवनीश कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है. आगरा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह को टिकट दिया गया है. वहीं बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. हरि सिंह ढिल्लों चुनाव मैदान में होंगे. इसके अलावा Lucknow शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उमेश द्विवेदी और मेरठ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से श्रीचंद शर्मा को पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है.

प्रत्याशियों की घोषणा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी सूची में की गई. ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2026 में विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की 11 सीटों पर चुनाव होने हैं. उप्र विधान परिषद में कुल 100 सदस्य होते हैं, जिनमें आठ सदस्य शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों और आठ सदस्य स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से चुने जाते हैं.

इन सीटों का चुनाव शिक्षित मतदाताओं और शिक्षक समुदाय के जरिए प्रत्यक्ष मतदान से कराया जाता है. वर्तमान में इन निर्वाचन क्षेत्रों से चुने गए सदस्यों का कार्यकाल 7 दिसंबर को समाप्त हो रहा है. इसके चलते अगले वर्ष इन सीटों पर चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी.

Political दलों ने अभी से इन चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं. भारतीय जनता पार्टी ने जिन पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, वे सभी वर्तमान में भी विधान परिषद सदस्य हैं. पार्टी ने अनुभव और संगठनात्मक पकड़ को ध्यान में रखते हुए मौजूदा सदस्यों पर दोबारा भरोसा जताया है.

पार्टी सूत्रों के अनुसार, उम्मीदवारों के चयन में संगठनात्मक सक्रियता, शिक्षक और स्नातक वर्ग में पकड़ तथा क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखा गया है. भाजपा इन चुनावों को Political रूप से महत्वपूर्ण मान रही है. शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनावों में शिक्षकों, स्नातकों और शिक्षित मतदाताओं की अहम भूमिका रहती है.

विकेटी/डीकेपी