
पोरवोरिम, 20 मई . गोवा के पोरवोरिम में Union Minister रामदास आठवले ने केंद्र Government की नीतियों से लेकर राज्य की राजनीति तक पर अपनी बात रखी. आठवले ने Wednesday को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन मजबूत स्थिति में है और आने वाले समय में लगभग 30 सीटों के साथ जीत दर्ज कर सकता है. उनका कहना है कि गोवा में Government की नीतियों और विकास कार्यों को जनता का समर्थन मिल रहा है.
उन्होंने दिव्यांगजनों के कल्याण का भी जिक्र किया. रामदास आठवले ने कहा कि Government इस दिशा में काम कर रही है और भविष्य में दिव्यांग बच्चों के लिए अलग से सरकारी स्कूल खोलने पर भी विचार किया जाएगा. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें सिर्फ शिक्षा ही नहीं, बल्कि अन्य जरूरी सुविधाएं भी दी जाएंगी ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें.
उन्होंने पर्यटन (टूरिज्म) को राज्य की सबसे बड़ी ताकत बताया. उन्होंने कहा कि गोवा की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार टूरिज्म और व्यापार है, इसलिए इसे और बढ़ावा देना जरूरी है. अगर सही तरीके से विकास किया जाए तो गोवा में रोजगार और निवेश दोनों बढ़ सकते हैं.
आठवले ने देश की अर्थव्यवस्था पर बात करते हुए कहा कि 2014 के बाद India की वैश्विक रैंकिंग में सुधार हुआ है और देश तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों (पश्चिम एशिया में तनाव) और तेल-गैस की आपूर्ति पर असर के बावजूद India ने अपनी अर्थव्यवस्था को संभाल रखा है. हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि अभी पूरी तरह से स्थिरता हासिल नहीं हुई है, इसलिए बचत और सावधानी जरूरी है.
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश में ईंधन बचत और संसाधनों के सही उपयोग पर जोर दिया है. आठवले ने कहा कि खुद Prime Minister ने अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या कम की है, जिससे अन्य नेताओं को भी प्रेरणा मिली है. उनका कहना है कि यह कदम देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अच्छा प्रयास है.
आठवले ने आगे कहा कि जनगणना का काम शुरू होना एक जरूरी कदम है, खासकर जाति-आधारित जनगणना, इसलिए महत्वपूर्ण है ताकि Government को अलग-अलग वर्गों की सही जनसंख्या का पता चल सके और उसी के आधार पर योजनाएं बनाई जा सकें.
उन्होंने महिलाओं, किसानों और छोटे उद्योगों के लिए चल रही सरकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया और कहा कि इनसे लोगों को सीधा फायदा मिल रहा है. गोवा जैसे राज्य में अगर बड़े उद्योग भी आते हैं तो रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा.
–
पीआईएम/डीकेपी
Skip to content